Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: ‘जवान’ की कमाई 400 करोड़ के पार, गदर 2-ड्रीम गर्ल 2 की हालत हुई खस्ता

दैनिक उजाला, मनोरंजन डेस्क : शाहरुख खान की फिल्म लगातार ‘जवान’ जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म ने शुक्रवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, जवान ने 15 सितंबर को 21 करोड़ का कलेक्शन किया है। ‘जवान’ ने शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर 9 दिन पूरे कर लिए हैं। फिल्म का 9 दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन 410 करोड़ है।

7 सितंबर को रिलीज हुई ‘जवान’ ने पहले दिन 75 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी। इसके बाद शुक्रवार को 53 और शनिवार को 77 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया। रविवार को फिल्म ने तमाम रिकॉर्ड तोड़ते हुए 80 करोड़ की कमाई की। इसके बाद सोमवार को फिल्म की कमाई 33 करोड़ और मंगलवार को 26 करोड़ रही। फिल्म ने सावतें दिन बुधवार को 23 करोड़ कमाए। गुरुवार और शुक्रवार को फिल्म ने 21-21 करोड़ कमाए।

अमीषा पटेल और सनी देओल के लीड रोल वाली ‘गदर 2’ ने शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर 36 दिन पूरे कर लिए है। 36वें दिन फिल्म ने 45 लाख का कलेक्शन किया है। गदर-2 की कुल कमाई अब 517 करोड़ है। दूसरी ओर 25 अगस्त को रिलीज हुई ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने अपने 22वें दिन, 15 सितंबर को 31 लाख का कलेक्शन किया है। ‘ड्रीम गर्ल 2’ का इंडिया में कुल कलेक्शन 101 करोड़ है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *