Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

हर फ़िल्म को बड़ी फिल्म मानकर काम करते हैं संजय

  • ब्रज में चल रही शूटिंग के दौरान दैनिक उजाला के ‘मनोरंजन डेस्क’ संवाददाता से मुखातिब हुए संजय मिश्रा

विवेक दत्त मथुरिआ

दैनिक उजाला, मथुरा : कॉमेडी धारावाहिक ‘ऑफिस-ऑफिस’ में ‘शुक्ला जी’ फेम संजय मिश्रा का कहना है कि मैं जो भी काम करता हूँ उसे बड़ा मनाकर ही काम करता हूँ, इसलिए जिस फ़िल्म में भी काम करता हूँ उसे बड़ी फिल्म मानकर अपने काम को ईमानदारी से करता हूँ।
यह बात मथुरा में फ़िल्म द सीक्रेट ऑफ देवकाली की शूटिंग के दौरान चर्चा करते हुए कही । संजय मिश्रा फ़िल्म में एक मूर्तिकार का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी ब्रज की ग्रामीण पृष्ठभूमि से जुड़ी है। फ़िल्म की कहानी एक शापित गांव की कहानी है। फ़िल्म में थ्रिल औऱ सस्पेंस है।

अपने अभिनय यात्रा को लेकर उनका कहना है कि एक कलाकार अपने काम को लेकर संतुष्ट नहीं होता है, हर बार अपने काम को पिछले काम से ज्यादा बेहतरीन तरीक़े से करने में विश्वास रखता है। संजय मिश्रा ने अपनी अभिनय यात्रा टेलीविजन धारावाहिकों में बतौर है हास्य अभिनेता शुरू किया जो फिल्मों तक जा पहुंची। संजय मिश्रा की चर्चित फिल्मों में सत्या, दिल से, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, साथिया, बंटी बबली, गोलमाल गॉड तुसी ग्रेट हो, भूतनाथ रिटर्न्स, किक आदि शामिल हैं जिनमें शानदार अभिनय किया है। संजय मिश्रा ने बताया कि वह कोरोना से पहले भी ब्रज में फ़िल्म ’21 तारीख’ को शूट कर चुके हैं।

ब्रज को लेकर उनका कहना है कि ब्रज प्रेम की भूमि है जो मन पर छाई हुई है। वार्ता के दौरान इस फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर श्रद्धा सोहन और वेद भारद्वाज ‘मिंटू’ भी मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *