Breaking
Sat. Sep 26th, 2026

गौशालाओं में भूख-प्यास से तड़प-तड़प कर गोवंश की हो रही मौत

फर्रुखाबाद : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भले ही गोवंश के रख-रखाव को लेकर जिला अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं , उसके बावजूद जिम्मेदार वेपवाह बन बैठे है। जिससे गायों की भूख- प्यास से तड़पकर मौत हो रही है। ऐसा ही ताजा मामला फर्रुखाबाद जिले से सामने आया है। जहां पर बीमार गोवंश को पर्याप्त इलाज न मिलने की वजह से मौत हो रही है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक मामला फर्रुखाबाद जिले के नगर पालिका परिषद में स्थित कान्हा गौशाला का है। जहां पर गौशालाओं में चारा-भूसा नहीं दिया जा रहा है। आधा दर्जन से अधिक गोवंश भूख-प्यास से तड़प-तड़प कर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। हालांकि जब इस मामले में अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने पुराना वीडियो बता कर पल्ला झाड़ लिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *