Breaking
Mon. Apr 6th, 2026

राजस्थान विधानसभा चुनाव 23 नवम्बर को नहीं होंगे, जानें नई डेट

नई दिल्ली : केंद्रीय चुनाव आयोग ने सोमवार 9 अक्टूबर राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 डेट का ऐलान किया था। जिसके तहत राजस्थान में चुनाव के लिए वोटिंग 23 नवंबर को होनी थी। पर देवउठनी एकादशी की वजह से राजस्थान की जनता परेशान हो गई। एक अनुमान के अनुसार बताया जा रहा है इस अबूझ सावे के दिन करीब 60 हजार शादियां होने वाली है। इसके बाद भाजपा समेत कई संगठनों ने चुनाव आयोग को ज्ञापन भेजकर मतदान तिथि में बदलाव की मांग की। चुनाव आयोग ने यह मांग स्वीकार कर ली। चुनाव आयोग ने राजस्थान में मतदान की तारीख बदल दी। अब 23 की जगह 25 नवम्बर को मतदान होगा।, निर्वाचन आयोग ने आदेश जारी किया।

चुनाव आयोग के घोषित नए कार्यक्रम के तहत 30 अक्टूबर 2023 (सोमवार) को चुनाव अधिसूचना जारी होगी। 6 नवम्बर तक नामांकन भरे जा सकेंगे। 9 नवम्बर नाम वापसी की आखिरी तारीख होगी। अब 23 की जगह 25 नवम्बर (शनिवार) को मतदान होगा। 3 दिसम्बर को मतगणना। इसके साथ ही नई सरकार के लिए बिगुल बज जाएगा।

राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तारीख ने कई परिवारों को पसोपेश में फंसा दिया था। दरअसल 23 नवंबर को चुनाव के दिन ही देवउठनी एकादशी है। जो अबूझ सावा है। ऐसे में चुनाव में नियुक्त बहुत से कर्मचारी भी बेटे-बेटी का बान या मतदान के मझधार में फंस गए हैं। दूसरे शहरों में शादी में जाने की तैयारी कर रहे परिवार भी मतदान को लेकर गफलत में पड़ गए हैं। यही नहीं दूल्हे की बारात के लिए वाहन की जुगत भी शादी वाले घरों में बड़ी परेशानी का सबब बन गई है। चुनाव के लिए अधिग्रहित किए जाने पर बारात के लिए वाहन मिला मुश्किल या बेहद महंगा साबित होगा। इन परेशानियों को देखते हुए चुनाव आयोग ने यह फैसला लिया और नई तारीख 25 नवम्बर (शनिवार) को मतदान होगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *