Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

मायके जाने से रोकने पर दो बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला

रायसेन, मध्यप्रदेश : जिले के बेगमगंज क्षेत्र में एक 32 वर्षीय महिला ने मायके नहीं जाने देने पर दो बच्चों के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी। मायके जाने को लेकर महिला का पति से खूब विवाद भी हुआ था उसके बाद गुस्से में अपने दोनों बच्चों को साथ में ले जाकर गांव के पास एक खेत में स्थित कुएं में बच्चों सहित कूद कर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार रात करीब 8 बजे की है। बुधवार सुबह तीनों का पीएम कराया गया है। ये खबर फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

सुल्तानगंज थाना प्रभारी श्यामराज सिंह राजपूत ने बताया कि मंगलवार की दोपहर में ग्राम सुनवाहा निवासी रघुराज सिंह अहिरवार की पत्नी मनीषा अहिरवार ने अपने मायके जाने की जिद की, तब पति ने यह कहकर मना कर दिया कि 3 दिन पहले ही मां के श्राद्ध में मायके होकर आई हो तो अब क्यों जा रही हो। इसी बात को लेकर दोनों के बीच में विवाद हुआ। पति के खेत पर चले जाने के बाद पत्नी मनीषा अपने पुत्र अरुण 9 वर्ष एवं पुत्री मुस्कान 7 वर्ष को साथ लेकर घर से बिना कुछ बताए निकल गई।

जब देर शाम तक वह नहीं लौटी तो घर वालों ने उसकी तलाश शुरू की, गांव के बाहर नरेंद्र सिंह दागी के खेत में बने कुएं के ऊपर उसकी चप्पलें रखी दिखाई दी तो परिजनों द्वारा गांव वालों की मदद से कुएं के अंदर उसकी तलाश शुरू की गई। रात करीब 8 बजे मनीषा एवं दोनों बच्चों के शव कुएं के अंदर मिले।

घटना की सूचना मृतक के पति रघुराज सिंह अहिरवार ने सुल्तानगंज पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पंचनामा बनाया, मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। रात्रि अधिक होने के कारण तीनों के शवों का पोस्टमार्टम बुधवार सुबह कराया गया। दोपहर में परिजनों ने अंतिम संस्कार किया।

मृतका के पति रघुराज अहिरवार ने बताया कि 11 वर्ष पूर्व उनकी शादी हुई थी। मंगलवार को वह मायके जाने के लिए जिद पर अड़ी हुई थी। जबकि 3 दिन पहले ही मायके से लौट कर आई थी। उसने सिर्फ यह कहा कि अभी आई हो फिर क्यों जाना चाहती हो इस बात पर उसने विवाद किया, और घर से दोनो बच्चों को लेकर निकल गई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *