Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

सीबीएसई 10वीं-12वीं एग्जाम की डेटशीट जारी, 15 फरवरी से 10 अप्रैल तक होगा परीक्षा का आयोजन

नई दिल्ली : CBSE Date Sheet: सीबीएसई की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं की शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए परीक्षाएं अगले साल फरवरी-अप्रैल में आयोजित होगी। यह एग्जाम 15 फरवरी 2024 से शुरू होंगी। यह परीक्षाएं 55 दिनों तक चलेंगी। सीबीएसई ने इसकी जानकारी 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी करने के बाद दी थी। परीक्षाएं 10 अप्रैल तक समाप्त हो सकती है।

छात्र डेटशीट का इंतजार कर रहे हैं। स्टूडेंट्स जानना चाहते हैं कि परीक्षा के लिए टाइमटेबल कब जारी किया जाएगा। यह कहना मुश्किल है कि बोर्ड वार्षिक एग्जाम का शेड्यूल कब जारी रहेगा। संभावना है कि बोर्ड जल्द ऐसा करेगा।

यदि पिछले वर्ष के पैटर्न को देखें तो डेटशीट दिसंबर में जारी की गई थी। इस बार भी ऐसा होने की उम्मीद है। सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं से लगभग डेढ़ महीने पहले डेटशीट जारी करता है।

सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हुई थीं। क्लास 10 के एग्जाम 21 मार्च को खत्म हुए थे। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 5 अप्रैल तक चली थी। पेपर का समय सुबह 10.30 से दोपहर 1.30 निर्धारित था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *