जम्मू : नवरात्रों के उपलक्ष्य में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मां भगवती के दरबार में नमन करने के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं का यह जोश कटरा की दक्षिणी ड्योढ़ी से लेकर समूचे यात्रा मार्ग पर देखा जा रहा है। श्रद्धालु माता रानी के जयघोष लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। वहीं जारी नवरात्रों में अब तक 2.04 लाख श्रद्धालुओं ने वैष्णो देवी के दरबार में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया है।
श्राइन बोर्ड प्रशासन द्वारा चलाई जा रही हैलीकॉप्टर सेवा, बैटरी कार सेवा, भैरव घाटी रोपवे सेवा का भी प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु आनंद ले रहे हैं। हालांकि इन सब सुविधाओं के लिए श्रद्धालुओं को पहले से ही ऑनलाइन बुकिंग करवानी पड़ती है। पंजीकरण कक्ष से मिले आंकड़ों की बात करें तो पहले नवरात्र पर 45,000 श्रद्धालु, दूसरे नवरात्र पर 41,164 श्रद्धालु, तीसरे नवरात्र पर 41,523, चौथे नवरात्र पर 41,345 श्रद्धालुओं ने वैष्णो देवी भवन पर नमन किया। वहीं वीरवार को रात 10 बजे तक 35,471 श्रद्धालुओं ने यात्रा पंजीकरण लेकर चढ़ाई शुरू कर दी थी।
#Shardiya Navratri 2023 #Shardiya Navratri #Mata Vaishno Devi News update #Katra LIVE News in Hindi today #Katra News today 2023 #Vaishno Devi gufa #Maa vaishno devi #Jai maa vaishno #vaishno devi yatra #Vaishno Devi #श्री माता वैष्णो देवी

