Breaking
Sun. Sep 27th, 2026

फेमस वाघ बकरी चाय के मालिक पराग देसाई का ब्रेन हेमरेज से निधन

दैनिक उजाला, बिज़नेस डेस्क : वाघ बकरी चाय के निर्देशक और मालिक पराग देसाई का सोमवार को निधन हो गया। गिरने के बाद उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ था। गुजरात की फेमस वाघ बकरी चाय के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और मालिक पराग देसाई 49 वर्ष के थे। ब्रेन हेमरेज के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां कई दिनों से वेंटिलेटर पर थे और आज उनका निधन हो गया।

जानकारी के मुताबिक, पिछले दिनों मॉर्निंग वॉक के दौरान पराग देसाई गिर गए थे, जिसके बाद उनका ब्रेन हेमरेज हो गया था और फिर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, पराग एक सप्ताह से अस्पताल में भर्ती थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *