Breaking
Fri. Apr 24th, 2026

क्रूरता से कत्ल! आठ बार ट्रैक्टर चढ़ाकर युवक की हत्या, चीखता रहा पूरा परिवार…और वह कुचलता रहा

भरतपुर : भरतपुर जिले के बयाना सदर थाना इलाके के गांव अड्डा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़े का मामला सामने आया है। जहां एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी। सुबह जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों में आपस में कहासुनी हुई और पथराव हो गया। इतने में दूसरे पक्ष का एक युवक जमीन पर गिर गया। जिस पर बहादुर पक्ष के एक युवक ने ट्रैक्टर चढ़ाकर उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी।

करीब आठ बार ट्रैक्टर चढ़ाया गया। वहा मौजूद लोग उसे रोक भी रहे थे लेकिन वह मानने के लिए तैयार नहीं था। ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर बयाना सदर थाना पुलिस और उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि झगड़े के दौरान फायरिंग भी की गई। लेकिन इसकी पुलिस ने पुष्टि नहीं की। मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बयाना अस्पताल लाया गया।

घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि अड्डा गांव के ही बहादुर और अतर सिंह के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। चार दिन पहले भी दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था । जिसमें दो लोग घायल हुए थे । आज फिर दोनों पक्षों में जमीन की जुताई को लेकर झगड़ा हुआ जिसमें एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी । फिलहाल सदर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *