Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

सुहागरात पर कमरे से चीखती हुई निकली दुल्हन…एक ही पल में टूटे सपने, बोली- वो ऐसा कैसे कर सकता है!

एटा : उत्तर प्रदेश के एटा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां सुहागरात के दिन एक नई नवेली दुल्हन कमरे से चिल्लाती हुई बाहर निकली। फिर फोन पर अपने परिजनों को दूल्हे की हकीकत के बारे में बताया। बेटी की बातें सुनकर वह भी दंग रह गए। अगले ही दिन ससुराल पहुंचकर वह अपनी बेटी को घर ले गए। जिसके बाद दुल्हन और उसके परिजनों ने आरोपी पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

जानकारी के मुताबिक, मामला मिरहची थाना क्षेत्र का है। जहां की निवासी एक महिला ने अपने शिकायती पत्र में बताया कि 11 जून 2022 को बुलंदशहर जिले के एक गांव में रहने वाले युवक के साथ उसकी शादी हुई थी। शादी में ससुरालवालों को 6 लाख नकद और 4 लाख का सामान दिया था। पीड़िता ने आगे बताया कि जब वह अपने ससुराल पहुंची तो सुहागरात उसे पति के नपुंसक होने की जानकारी हुई। इस बात का पता चलते ही दुल्हन के पैरों तले जमीन खीसक गई। जिसके बाद उसने अपनी मां को फोन करके सारी बात बताई।

वहीं, अगले ही दिन दुल्हन के पिता और रिश्तेदार उसके ससुराल पहुंच गए। फिर पंचायत बुलाई गई। पति के परिजनों ने पंचायत में अपने बेटे का इलाज कराने की बात कही। इस बात पर सब अपने घर लौट गए। फिर दुल्हन के पति का इलाज शुरू करवाया गया। इसी बीच दुल्हन के परिजनों को दूल्हे द्वारा बोले गए एक और झूठ का पता चला। शादी से पहले बताया गया था कि वह बैंक में नौकरी करता है जबकि वह एक प्राइवेट नौकरी करता था। 2 महीने बाद दुल्हन अपने परिजन के साथ ससुराल गई और पति से मिली लेकिन इलाज का कोई फायदा नहीं हुआ।

जिसके बाद दुल्हन पक्ष ने धोखाधड़ी से शादी करने की बात कहते हुए दहेज लौटाने के लिए कही। लेकिन ससुराल वालों ने दहेज का सामान व रकम वापस करने से मना कर दिया। इतना ही नहीं उन्हें धमकी भी दी। इसके बाद जब दुल्हन अपने परिजनों के साथ ससुरालवालों के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाने थाने पहुंची तो रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। जिस पर दुल्हन ने न्याय के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। जिसके बाद अब कोर्ट के आदेश के पर मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सुभाष बाबू ने बताया कि महिला ने पति सहित 6 परिजन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *