Breaking
Wed. Apr 22nd, 2026

राजस्थान : आग की लपटों से घिरी बस अचानक चलने लगी, देखें वीडियो

जोधपुर : बनाड़ रोड पर कालवी प्याऊ से कुछ आगे निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास बुधवार दोपहर निजी बस में आग लग गई। लपटों से घिरी बस ढलान में धीरे धीरे गुड़कती रही और फिर दीवार से टकराकर रुकी। बस मालिक ने रूट के विवाद के चलते बस जलाने का अंदेशा जताया है।

जानकारी के अनुसार कालवी प्याऊ से आगे निर्माणाधीन पुल के पास दोपहर 12.15 बजे निजी बस में आग लगी। बस पूरी तरह लपटों से घिर गई। बस में कोई नहीं था। ढलान होने से लपटों से घिरी बस लुढ़कती रही। लोगों ने पत्थर रख बस रोकने की कोशिश की। फिर बस पास ही दीवार से टकराकर रुकी। बस मालिक व अन्य लोगों ने पानी के टैंकर मंगवाए और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।

https://youtu.be/-2JK7hdD4Yc

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *