Breaking
Wed. Mar 11th, 2026

महंगाई का एक और झटका, सीएनजी के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

दैनिक उजाला, बिज़नेस डेस्क : महंगाई से जुझ रही जनता को गुरुवार सुबह एक और बड़ा झटका लगा है। सुबह-सुबह ही देश की राजधानी दिल्ली- एनसीआर सहित नोएडा गाजियाबाद हापुड़ और रेवाड़ी में संपीड़ित प्राकृतिक गैस यानी सीएनजी की कीमत बढ़ोतरी की गई है। सीएनजी सप्लाई करने वाली कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) की ओर से सीएनजी के दामों में एक रुपये प्रति किलोग्राम आज गुरुवार यानी 23 नवंबर 2023 से लागू हो गई है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में सीएनजी की कीमत 74.59 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 75.59 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने गुरुवार को एक नोटिफिकेशन जारी कर दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दामों में किए गए बदलाव के जानकारी दी है। सीएनजी की नई कीमतें 23 नवंबर 2023 से लागू हो गई हैं। गौतम बुद्धनगर के नोएडा में सीएनजी की कीमत 80.20 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर अब 81.20 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।

जानिए आपके शहर की नई दरें

शहर का नामCNG के दाम
दिल्ली75.59/- प्रति किलोग्राम
नोएडा81.20/- प्रति किलोग्राम
ग्रेटर नोएडा80.20/- प्रति किलोग्राम
गाजियाबाद80.20/- प्रति किलोग्राम
रेवाड़ी81.20/- प्रति किलोग्राम
हापुड़80.20/- प्रति किलोग्राम

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *