Breaking
Mon. May 25th, 2026

CM योगी ने कैप्टन शुभम गुप्ता को दी श्रद्धांजलि, 50 लाख की सहायता व एक सदस्य को म‍िलेगी सरकारी नौकरी

लखनऊ : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में बुधवार को आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के 2 अफसर और दो जवान शहीद हो गए। इनमें आगरा के डीजीसी क्राइम बसंत कुमार गुप्ता के बेटा कैप्टन शुभम गुप्ता भी शहीद हुए हैं। उनकी शहीदी पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। साथ ही सीएम योगी ने परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की भी घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने बलिदानी के स्वजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने और उसके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जिले की एक सड़क का नामकरण शुभम गुप्ता के नाम पर करने की भी घोषणा की है।

सीएम योगी ने अपने एक्स अकाउंट पर शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिजनों के साथ है।

बता दें कि जम्मू के राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में चार सैन्यकर्मी शहीद हो गए। इनमें आगरा के सपूत कैप्टन शुभम गुप्ता भी शामिल हैं। शुभम वर्ष 2015 में सेना में भर्ती हुए थे। वर्ष 2018 में उन्हें कमीशन मिला था। शुभम की पहली पोस्टिंग ऊधमपुर में हुई थी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *