Breaking
Tue. Sep 1st, 2026

सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला न्यायधीश फातिमा बीवी का देहांत, 96 साल की उम्र में लीं आखिरी सांस

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला न्यायधीश फातिमा बीबी का आज यानी गुरुवार को निधन हो गया है। उन्होंने 96 साल की उम्र अपनी आखिरी सांस ली है। बता दें कि वे तमिलनाडु की राज्यपाल भी रह चुकी थीं। वे साल 1989 में शीर्ष अदालत की पहली महिला न्यायधीश के रूप पर नियुक्त की गई थीं। उन्हें 3 अक्टूबर 1993 को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की सदस्य बनाया गया। उनका पूरा नाम मीरा साहिब फातिमा बीबी है।

इनका जन्म 30 अप्रैल 1927 को केरल राज्य के ट्रावनकोर के पत्तनममिट्ठा गांव में जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम मीरा साहिब था, उन्होंने फातिमा को कानून की पढाई के लिए तिरुवनंतपुरम के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज में दाखिला कराया था। उन्होंने साल 1950 में बार काउंसिल परीक्षा में गोल्ड मेडल के साथ टॉप किया। बार काउंसिल गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली पहली महिला फातिमा बीबी थीं। उन्होंने केरल में एक अधिवक्ता के रूप में अपना करियर शुरू किया और 1974 में जिला और सत्र न्यायाधीश बनने तक काम किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *