Breaking
Fri. Mar 6th, 2026

शादी के जोड़े में इंतजार करती रही दुल्हन नहीं आई बारात, सजा रह गया मंडप

शाहडोल : हाथों में मेहंदी लगाकर शादी के जोड़े में दुल्हन दूल्हे का इंतजार करती रही लेकिन दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा। हैरान कर देने वाला ये मामला शहडोल जिले का है जहां दूल्हे के भागने के बाद दुल्हन व उसके परिवार पुलिस थाने पहुंचे और आरोपी दूल्हे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। आपको जानकर हैरानी हो गई कि आरोपी युवक युवती से पहले रेप भी कर चुका है और तब युवती की शिकायत पर उसे जेल भी जाना पड़ा था लेकिन तब आरोपी ने युवती से शादी का वादा कर समझौता कर लिया था।

पूरा मामला शहडोल जिले के खैरहा थाना इलाके के सारंगपुर गांव का है जहां रहने वाली एक युवती की शादी पड़ोस में ही रहने वाले दुर्गेश कोल नाम के युवक से तय हुई थी। शादी की तारीख 23 नवंबर तय थी और दुल्हन हाथों में मेहंदी रचाकर दुल्हन के जोड़े में दूल्हे का इंतजार कर रही थी। बारातियों के स्वागत की तैयारियां थीं। जयमाला के लिए स्टेज तैयार था और सात फेरों के लिए मंडप बन चुका था लेकिन ये तमाम तैयारियां उस वक्त धरी रह गईं जब दूल्हा बारात लाने से पहले ही फरार हो गया। दूल्हे के भागने और बारात न आने पर दुल्हन परिजन के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए पीड़ित दुल्हन ने बताया है कि पड़ोसी युवक दुर्गेश कोल ने एक साल पहले प्यार के जाल में फंसाकर उसके साथ रेप किया था। रेप करने के बाद दुर्गेश ने शादी से इंकार किया तो उसने पुलिस में रेप की शिकायत दर्ज कराई थी जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी दुर्गेश को गिरफ्तार किया था और उसे जेल की हवा खानी पड़ी थी लेकिन इसी बीच दुर्गेश ने युवती से शादी का वादा कर समझौता कर लिया था। जिसके बाद दोनों की शादी 23 नवंबर को होना तय हुई थी। इतना ही नहीं पुलिस में की गई शिकायत में कहा गया कि युवक के भाई ने बाइक व दो लाख रुपए दहेज में मांगे थे। परिजन का ये भी आरोप है कि आरोपी दुर्गेश की भाभी गांव की सरपंच है जिसके दवाब में खैरहा थाने में उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *