Breaking
Wed. Apr 22nd, 2026

तमिलनाडु : सबरीमाला मंदिर में दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी, 8 की मौत

नई दिल्ली : भगवान अयप्पा के दर्शन के लिए सबरीमाला मंदिर जा रहे 8 श्रद्धालुओं की एक भीषण हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल है। यह भीषण हादसा तमिलनाडु के कुमिली में हुआ। जहां बीती रात एक कार अनियंत्रित होकर 40 फीट गहरी खाई में गिर गया।

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा केरल-तमिलनाडु बॉर्डर के पास थेनी जिले के कुमिली के पास हुआ। मरने वाले सभी तीर्थयात्री थेनी-एंडिपेट्टी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ये सभी लोग थेनी से लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। हादसे की पुष्टि थेनी जिला के कलेक्टर केवी मुरलीधरन ने की है। उन्होंने बताया कि यह हादसा बीती रात करीब 11 बजे हुआ।

बताया जाता है कि पहाड़ी दर्रे से एक कार तेज रफ्तार के कारण 40 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने प्रशासन को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत-बचाव कार्य शुरू किया। कार में सवार लोगों के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। इस हादसे के मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है। जो लोग भक्ति भाव से भगवान अयप्पा के दर्शन को जा रहे थे, उनकी हादसे में मौत से मातम फैल गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *