Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेेस्ट मेंं जीत की दहलीज पर भारत, मिला 245 रन का लक्ष्य

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिर मुकाबला ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला जा रहा है। बांग्लादेश ने पहली पारी में 227 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 314 रन बनाकर पहली पारी में 87 रनों की लीड हासिल की। इसके बाद बांग्लादेश ने आज तीसरे दिन का खेल शुरू होते ही पहला विकेट महज 13 रन पर गंवा दिया।

टीम इंडिया ने बांग्लादेश की टीम को दूसरी पारी में 231 रन पर ऑलआउट किया है। इस तरह भारत अब बेहद मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। भारत को सीरीज को 2-0 से क्लीन स्वीप करने के लिए अपनी दूसरी पारी में महज 145 रन बनाने होंगे।
भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने आज तीसरे दिन की शुरुआत की। टीम इंडिया ने दिन की शुरुआत से ही बांग्ला टीम पर शिकंजा कसना दिया था। दिन के दूसरे ओवर में ही शांटो को अश्विन ने महज 13 रन के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया।

इसके बाद मोहम्मद सिराज ने 26 रन के स्कोर पर बांग्लादेश को मोमिनुल हक (5 रन) के रूप में दूसरा झटका दिया। बांग्लादेश की टीम 24वें ओवर में जैसे-तैसे 50 रन पूरे किए थे कि जयदेव उनादकट ने 51 के स्कोर पर बांग्लादेश को तीसरा झटका देते हुए शाकिब अल हसन को आउट किया। शाकिब ने 36 गेंद पर 13 रन बनाए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *