Breaking
Tue. Sep 1st, 2026

बौखलाया बल्लेबाज, एक पारी में जड़े 22 छक्के, मात्र 43 गेंद पर ठोक डाले इतने रन

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है। कब क्या हो जाए, ये कहा नहीं जा सकता। कई बार क्रिकेट के मैदान पर ऐसी- ऐसी पारियां और रिकॉर्ड देखने को मिलते हैं कि दर्शकों को भरोसा नहीं होता। यूरोप में खेली जा रही टी10 लीग के एक मुक़ाबले में कुछ ऐसा हुआ, जिसने क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी है। स्पेन के बार्सिलोना में कैटलुन्या जगुआर और सोहल हॉस्पिटलेट के बीच खेले जा रहे एक मैच में एक बल्लेबाज ने ऐसी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की जो क्रिकेट के इतिहास में कभी नहीं देखी गई।

हमजा सलीम डार नाम के इस बल्लेबाज ने यूरोपियन क्रिकेट टी10 मैच में मात्र 43 गेंदों पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 193 रनों की नाबाद पारी खेली। चौंकाने वाली बात यह है कि अपनी इस पारी में हमजा ने 22 सिक्स लगाए। यह किसी भी बल्लेबाज द्वारा खेली गई अबतक कि सबसे विस्फोटक पारी है। इतना ही नहीं हमजा ने गेंद से भी कमाल दिखाया और तीन विकेट झटके।

मुक़ाबले की बात करें तो कैटलुन्या जगुआर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने 10 ओवर में बिना किसी नुकसान के 257 रन बनाए। हमजा के अलावा यासिर अली ने 19 गेंद पर नाबाद 58 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने चार चौके और सात सिक्स लगाए। जवाब में सोहल की टीम 10 ओवर में आठ विकेट पर मात्र 104 रन ही बना सकी।

हॉस्पिटलटेट के लिए राजा शहजाद 10 गेंदों पर 25 रन बनाकर सर्वोच्च स्कोरर रहे। उनके अलावा कमर शहजाद ने 13 गेंदों पर 22 रन और आमिर सिद्दीकी ने 9 गेंदों पर 16 रन बनाए। जगुआर के लिए हमजा के अलावा फैसल सरफराज, फारुख सोहेल, अमीर हमजा और एमडी उमर वकास ने एक-एक विकेट लिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *