Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

संसद पर हमले की 22वीं बरसी पर बड़ी घटना:दो लोग लोकसभा में कूदे

नई दिल्ली : संसद पर आतंकी हमले की 22वीं बरसी पर सदन में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब दर्शक दीर्घा से 2 युवक अचानक नीचे कूद गए। उस समय लोकसभा में बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू अपनी बात रख रहे थे। युवकों ने जूते में कुछ स्प्रे छिपा रखा था। एक आरोपी का नाम सागर बताया जा रहा है। महिला का नाम नीलम बताया जा रहा है। इसके कारण लोकसभा की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया है। हालांकि बाद में दोनों आरोपियों को पकड़ किया गया। दिल्ली पुलिस की आतंकवाद रोधी इकाई विशेष सेल उन लोगों से पूछताछ करने के लिए संसद के अंदर पहुंची, जिन्होंने लोकसभा में सुरक्षा उल्लंघन का कारण बना।

इस घटना के दाौरान राजेंद्र अग्रवाल चेयर संभाल रहे थे। कार्यवाही में मौजूद सांसदों का कहना है कि दोनों युवकों के हाथ में टियर गैस कनस्तर था। एक शख्स ने गैस छोड़ी, जबकि दूसरा बेंच को ठोक रहा था। ये लोग ‘तानाशाही नहीं चलेगी’ के नारे भी लगा रहे थे।

संसद पर आतंकी हमले की आज 22वीं बरसी थी। दिन इस तरह की सुरक्षा चूक हैरान कर देने वाली घटना है। इस घटना के बारे में बात करते हुए सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि यह अनुभव काफी डरावना था। बसपा के निलंबित सांसद दानिश अली का कहना है कि दोनों लोगों को पकड़ लिया गया है। वहीं कार्ति चिदंबरम ने इस घटना को लेकर कहा कि यह भारी चूक है।

बाद में दोनों को कुछ सांसदों ने पकड़ा और फिर सुरक्षा बलों के हवाले कर दिया गया। एक शख्स तो बेंच पर जा चढ़ा और नारेबाजी करने लगा। इस घटना से हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस दोनों को संसद मार्ग थाने में ले गई है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए शख्स का नाम सागर और महिला का नाम नीलम बताया जा रहा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *