जालंधर, पंजाब : जालंधर उपचुनाव में बड़ी जीत के बाद आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जालंधर और पंजाब की जनता को बधाई दी है। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे।
प्रेस कांफ्रेंस करते हुए केजरीवाल ने कहा कि हम तो सिर्फ काम की राजनीति करते है। आज जालंधर की 9 सीटों में से 7 जीत गए है। केजरीवाल ने कहा कि हमारी फिर से लोकसभा में एंट्री हो रही है। पंजाब की जनता ने परिवारवाद को हरा दिया है। भगवंत मान की पीठ थपथपाते केजरीवाल ने कहा कि मान सरकार ने पंजाब में शानदार काम किया है।

