Breaking
Thu. Jun 11th, 2026

कांग्रेस की जीत पर बोले राहुल गांधी- नफरत का बाजार बंद, मोहब्बत की दुकान खुली…

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी पार्टी मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधत किया। राहुल ने कहा कि नमस्कार, सबसे पहले कर्नाटक की जनता, सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई। गरीब जनता की शक्ति ने बीजेपी को हराया। कांग्रेस पार्टी हमेशा से गरीबों के साथ रही। कर्नाटक में नफरत का बाजार बंद हुआ है और मोहब्बत की दुकान खुली है।

राहुल के बयान से करीब डेढ़ घंटा पहले ही भाजपा ने कर्नाटक में हार स्वीकार कर ली। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि पूरे नतीजे आने के बाद हम समीक्षा करेंगे और लोकसभा चुनाव में दमदार वापसी करेंगे।

इलेक्शन कमीशन के मुताबिक, कांग्रेस 33 सीटों पर जीती है और 104 पर आगे है यानी कुल 137 सीटें। भाजपा को 15 पर जीत मिली है और 47 सीटों पर आगे है यानी कुल 62 सीटें। जेडीएस 4 सीटें जीती है और 17 पर आगे है, कुल 21 सीटें। अन्य 4 सीटों पर आगे चल रही है।

पार्टी को बहुमत मिलने के बाद कर्नाटक कांग्रेस चीफ डीके शिवकुमार रो पड़े। उन्होंने कहा, “मैंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को जीत का आश्वासन दिया था। मैं भूल नहीं सकता जब सोनिया गांधी मुझसे जेल में मिलने आई थीं, तब मैंने पद पर रहने के बजाय जेल में रहना चुना, पार्टी को मुझ पर भरोसा था।”

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *