Breaking
Fri. Jul 3rd, 2026

पति की हत्याकर बाथरूम में दफनाया, टाइल्स लगवाईं:आगरा में पत्नी 45 दिन तक लापता होने का नाटक करती रही

आगरा : आगरा में पत्नी ने पति की हत्या कर लाश घर के बाथरूम में ही दफना दी। किसी को इस बात का पता न चले, इसके लिए बाथरूम में टाइल्स लगवा दीं। फिर 45 दिन तक पति के लापता होने का नाटक करती रही। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस वेरिफिकेशन करने पहुंची, तो पत्नी घबरा गई।

पुलिस ने जब पत्नी से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने बाथरूम की फर्श तोड़कर कंकाल बरामद किया। घटना का खुलासा होने के बाद बड़ी संख्या में इलाके के लोग मौके पर पहुंच गए। मामला थाना सिकंदरा के प्राक्षी टावर चौकी क्षेत्र का है।

इसी घर के बाथरूम में पुलिस को पति की लाश मिली। इसके लिए पुलिस को बाथरुम की टाइल्स तोड़नी पड़ीं।

इसी घर के बाथरूम में पुलिस को पति की लाश मिली। इसके लिए पुलिस को बाथरुम की टाइल्स तोड़नी पड़ीं।

इसी गली में मकान है। हत्या की खबर मिलते ही घर के बाहर लोगों की भीड़ लग गई।

इसी गली में मकान है। हत्या की खबर मिलते ही घर के बाहर लोगों की भीड़ लग गई।

पुलिस ने मौके से साक्ष्य इकट्‌ठे किए। उन्हीं के आधार पर जांच-पड़ताल कर रही है।

पुलिस ने मौके से साक्ष्य इकट्‌ठे किए। उन्हीं के आधार पर जांच-पड़ताल कर रही है।

इसी जगह पर लाश दफन थी। पुलिस ने खोद कर कंकाल निकाला है।

इसी जगह पर लाश दफन थी। पुलिस ने खोद कर कंकाल निकाला है।

अब पढ़िए पूरा मामला

मूलरूप से राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले सुरेंद्र कुमार शर्मा (44) सिकंदरा में दहतोरा के रेणुका धाम कॉलोनी में रहते थे। उनकी शादी साल-2010 में रूबी से हुई थी। रूबी मूलरूप से इटावा की रहने वाली है। दोनों के दो बेटियां रिद्धी (13) और सिद्धी (9) हैं।

घर में सुरेंद्र के अलावा पत्नी रूबी, मां कमला और दोनों बेटियां रहती थीं। सुरेंद्र के पिता राधेश्याम शर्मा टीचर थे, जिनकी मौत हो चुकी है। सुरेंद्र 18 मई से लापता थे। 26 मई को पत्नी रूबी ने थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रूबी लगातार घरवालों और पड़ोसियों से पति के लापता होने की बात कहती रही।

आज (शुक्रवार) पुलिस एक पुराने मामले में सत्यापन और पूछताछ के लिए जब घर पहुंची, तो रूबी का व्यवहार संदिग्ध लगा। वहीं, सुरेंद्र के भाई ने भी पुलिस को महत्वपूर्ण सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने घर की गहन जांच कराई।

इस दौरान पुलिस को बाथरूम की फर्श पर संदेह हुआ। इसके बाद बाथरूम की खुदाई कराई गई, जहां से सुरेंद्र का कंकाल मिला।

शव को दफना कर प्लास्टर और टाइल्स लगवाए

शुरुआती जांच में सामने आया है कि हत्या के बाद शव को बाथरूम में दफनाकर ऊपर से प्लास्टर और टाइल्स लगवा दी गई थीं। जिससे किसी को शक न हो। पुलिस का मानना है कि इस वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका हो सकती है। इस पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पत्नी रूबी से पूछताछ कर हत्या के कारणों और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अफसरों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रूबी ने बताया- मिट्टी डालकर प्लास्टर कराया

रूबी ने बताया- हत्या के बाद मैंने लाश पर मिट्टी डालकर प्लास्टर करा दिया था। इसके लिए डेढ़ महीने पहले ही मिस्त्री और लेबर बुलाया था। फिर उस पर टाइल्स भी लगवा दी थी।

भाई बोले- मुझे हत्या के बारे में बताया

सुरेंद्र के भाई अनिल शर्मा ने बताया- सुरेंद्र कुछ करता नहीं था। वह शराब पीता था। इसको लेकर उसका रूबी से झगड़ा होता रहता था। 18 मई को रूबी ने मुझे कॉल करके कहा कि मेरे घर पुलिस दबिश दे रही है। इसलिए मां और बच्चियों को आप अपने घर से ले जाओ। उसके कहने पर मैं वहाां पहुंचा। सुरेंद्र की दोनों बेटियों और मां को अपने घर वायु विहार ले आया। दूसरे दिन रूबी भी मेरे यहां आ गई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *