Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

अखिलेश ने कसा तंज, बोले-कांग्रेस के रास्ते पर है भाजपा

लखनऊ : गुजरात दौरे पर पहुंचे अखिलेश ने कहा कि गुजरात की धरती ने हमेशा शांति का संदेश दिया है। यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने जन्म लिया। यह भगवान कृष्ण की भी नगरी है। भगवान कृष्ण ने आखिरी सांस गुजरात में ली थी। यह रिश्ता यहां का और उत्तर प्रदेश वालों का है। महात्मा गांधी ने सत्य अहिंसा का नारा दिया, लेकिन जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश और उत्तर प्रदेश में आयी है, वो सत्य का रास्ता भूल चुकी है।

सत्य और अहिंसा का रास्ता बुलडोजर ने ले लिया है। विपक्षी नेताओं पर ईडी और सीबीआई की छापेमारी पर तंज कसते हुए कहा “छापेमारी की परंपरा कांग्रेस ने शुरू की थी, लेकिन अब भाजपा उसी रास्ते पर चल रही है। अगर कांग्रेस आज ज़मीन पर पहुंच गई है तो कल भाजपा भी ज़मीन पर पहुंचेगी।”

भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सीबीआई, ईडी और इन्कम टैक्स ने लालू प्रसाद यादव के घर पर छापा मारा और तेजस्वी के घर पर छापा मारा। आप गुनगान नहीं करोगे तो आपके यहां भी छापा पड़ेगा। सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट सब सरकार के इशारे पर चल रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि भाजपा भी कांग्रेस के रास्ते पर है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *