Breaking
Wed. Apr 22nd, 2026

मथुरा-वृंदावन में शिव-साधना, गोवर्धन पर्वत की नंगे पैर की परिक्रमा

मथुरा : मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह के साथ नंगे पैर गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा की। शनिवार को सीएम सागर के लिए रवाना हो गए थे। अपनी यात्रा के दौरान शिवराज सिंह चौहान राधाकुंड, गिरिराजजी, मथुरा और वृंदावन भी दर्शन करने पहुंचे।

शनिवार को मुख्यमंत्री मथुरा से सागर के लिए रवाना हो गए थे। शुक्रवार रात को पत्नी के साथ मथुरा पहुंचे शिवराज सिंह बरसाना स्थित राधा रानी के मंदिर भी गए। सेवायत भगवान दास गोस्वामी ने माला और दुपट्टा ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद वे गोवर्धन पहुंचे और दानघाटी मंदिर में गिरिराज महाराज की आराधना की। सेवायत पवन कौशिक ने विधिवत पूजा-अर्चना कराई।

शनिवार की सुबह करीब 8 बजे शिवराज सिंह और साधना सिंह ने दानघाटी मंदिर में दर्शन किए और गिरिराजजी का दूध से अभिषेक किया। सेवायत मथुरा दास कौशिक ने पूजा संपन्न कराई। इसके बाद इ-रिक्शा से परिक्रमा प्रारंभ की। यहां से जतीपुरा मुखारविंद और मुकुट मुखारविंद मंदिर में भी पूजाअर्चना की। सीएम शुक्रवार रात को होटल विंगस्टन में ठहरे थे।

सुबह पूजा-अर्चना करने के बाद सीएम मथुरा के बाद हेलिकॉप्टर से आगरा और फिर जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *