Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

सर्वदलीय बैठक तब बुलाई गई जब प्रधानमंत्री खुद देश में नहीं हैं, मणिपुर हिंसा को लेकर राहुल गांधी ने साधा निशाना

नई दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि मणिपुर के मामले पर सर्वदलीय बैठक ऐसे समय में बुलाई गई है जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश में नहीं हैं जिससे स्पष्ट है कि उनके लिए यह बैठक महत्वपूर्ण नहीं है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिंसा प्रभावित मणिपुर की स्थिति पर चर्चा के लिए 24 जून को नयी दिल्ली में सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘मणिपुर 50 दिनों से जल रहा है, मगर प्रधानमंत्री मौन रहे। सर्वदलीय बैठक तब बुलाई गई जब प्रधानमंत्री खुद देश में नहीं हैं। साफ है, प्रधानमंत्री के लिए यह बैठक महत्वपूर्ण नहीं है।” प्रधानमंत्री मोदी इन दिनों अमेरिका की राजकीय यात्रा पर हैं। वह स्वदेश लौटने से पहले मिस्र का भी दौरा करेंगे।

मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले के उत्तरी बोलजांग में बृहस्पतिवार तड़के करीब पांच बजे अज्ञात बंदूकधारियों की गोलीबारी में दो जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुरुआती तलाशी के दौरान एक इनसास लाइट मशीन गन बरामद की गई है। अधिकारियों के मुताबिक, इलाके में स्थिति नियंत्रण में है और बंदूकधारियों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान जारी है। उन्होंने कहा, ‘गोलीबारी में दोनों जवान मामूली रूप से घायल हुए हैं। क्षेत्र में सेना के अतिरिक्त कॉलम तैनात किए गए हैं और तलाश अभियान जारी है।’

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *