बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की मूल निवासी अंजू अपने प्यार के लिए पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पहुंच गई हैं। दोनों के बीच चार साल पहले सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी। 34 साल की अंजू पहले से शादीशुदा हैं। ग्वालियर की रहने वाली अंजू की शादी 2007 में यूपी के बलिया जिले में हुई थी।
जानकारी के अनुसार, अंजू अपने पाकिस्तानी प्रेमी नसरूल्लाह (29) से मिलने खैबर पख्तूनख्वा मिलने पाकिस्तान गई हैं। हाल ही में पाकिस्तनी महिला सीमा हैदर के भारतीय प्रेमी से सचिन मीणा से मिलने और उसके साथ रहने भारत आने पर दोनों की खबरें सुखिर्यों में हैं। वह मामला अभी शांत नहीं पड़ा है। उसके पहले ये दूसरा मामला सामने आया है। हालांकि अंजू का मामला सीमा से लीगल तौर पर अलग है। सीमा अवैध तरीके से देश में दाखिल हुई हैं। लेकिन अंजू पाकिस्तानी वीजा लेकर गई हैं।
पाक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंजू अपने प्रेमी नसरुल्लाह के घर पर है। शुरुआत में पाक पुलिस ने पूछताछ के लिए अंजू को हिरासत में ले लिया था, लेकिन अंजू के पास वैध दस्तावेज होने के कारण पुलिस को छोड़ना पड़ा। वहीं, अंजू के घरवालों ने नसरुल्लाह के साथ उनके प्रेम संबंध होने से इनकार किया है। अंजू के घरवालों का कहना है कि वो वैध दस्तावेजों के साथ विदेश मंत्रालय की अनुमति लेकर पाकिस्तान घूमने गई है, लेकिन पाकिस्तानी मीडिया का कहना है कि अंजू नसरुल्लाह से बहुत प्यार करती है और उससे शादी करना चाहती हैं।
पति का कहना है अंजू कभी भी अकेले कहीं नहीं गई। केवल एक बार वह फरीदाबाद अपने रिश्तेदार से मिलने के लिए गई थी। अब वह पाकिस्तान चली गई, इस मामल में मैं क्या कह सकता हूं, लेकिन इसने कहा है कि वह 2-3 दिन में आ जाएगी। अरविंद के एक 14 साल की बेटी और एक 6 साल का बेटा है।

