Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

PM मोदी को डर राजस्थान हार गए तो पूरा हिन्दुस्तान हार जाएंगे : रंधावा

जयपुर : कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने रविवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो देश इंदिरा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, डॉ मनमोहन सिंह ने बनाया है उसे भगवा पार्टी खत्म करना चाहती है। जयपुर देहात के कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल मीणा के पदभार ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए रंधावा ने कहा जो देश इंदिरा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, डॉ मनमोहन सिंह ने बनाया है, भाजपा उसको खत्म करना चाहती है। हम कभी ऐसा नहीं होने देंगे और शुरुआत राजस्थान से करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री क्यों इतनी बार राजस्थान का दौरा कर रहे है? दरअसल उन्हें इस बात का डर है कि अगर वे (प्रधानमंत्री) राजस्थान हार गए तो पूरा हिन्दुस्तान हार जाएंगे.. तो मेरी भी चुनौती है प्रधानमंत्री साहब.. हम भाजपा को यहां से हराएंगे और देश में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।” मणिपुर की घटना का जिक्र करते रंधावा ने कहा, ‘‘ तीन महीने से मणिपुर में क्या हो रहा है..प्रधानमंत्री की ना नींद खुल रही है… मन की बात करते है।”

उन्होंने कहा, ‘‘ हमको कांग्रेस ने अनुशासन में रहना सिखाया है। हमारी शुरुआत हुई थी महात्मा गांधी से हमारे में सरदार बल्लभ सिंह का खून है…हम कांग्रेस वाले काम करना चाहते है..हम भगत सिंह भी बन सकते है.. हम महात्मा गांधी भी बन सकते है।” उन्होंने कहा प्रदेश सरकार ने बहुत काम किये है और अब समय आ गया है कि कांग्रेस का वर्चस्व बनाए रखा जाये।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *