Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

2000 के नोट बदलाव के बीच जून में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें से पहले यहां देखे लें छुट्टियों की लिस्ट

नई दिल्ली : इस साल का पांचवां महीना खत्म हो गया है। 2023 का छठा महीना यानी जून शुरू हो गया है। बैंक आम लोगों के जीवन का एक अहम हिस्सा बन गया है। यदि आपको जून के महीने में बैंक में किसी जरूरी काम को पूरा करना है तो इस पूरे महीने की हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लें। बीते माह की तरह इसमें छुट्टियों की भरमार है। इस महीने में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। बैंकों की छुट्टियों की सूची में साप्ताहिक अवकाश भी शामिल हैं। ऐसे में किसी को बैंक से संबंधित कोई जरूरी कामकाज है तो समय रहते पूरा कर लीजिए, वरना परेशानी से जुझना पड़ सकता है। हालांकि, ये छुट्टियां सभी राज्यो में लागू नहीं होंगी।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जून 2023 के लिए बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। जून के महीने में वीकेंड की छुट्टियों के अलावा रथ यात्रा, खर्ची पूजा जैसे त्योहारों के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। ईद उल अजहा नाम का भी त्योहार है। बैंकों की छुट्टी हर राज्य के हिसाब से अलग-अलग होती है। जून में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। आरबीआई के मुताबिक हर बैंक में साप्ताहिक छुट्टी यानी रविवार और दूसरा और चौथे शानिवार की छुट्टी रहती है।

  • 4 जून 2023 : रविवार की साप्ताहिक छुट्टी
  • 10 जून 2023 : दूसरे शानिवार की छुट्टी
  • 11 जून 2023 : रविवार की साप्ताहिक छुट्टी
  • 15 जून 2023 : वीरवार, राजा संक्रांति के दिन (इस दिन ओडिशा और मिजोरम में बैंक की छुट्टी)
  • 18 जून 2023 : रविवार की साप्ताहिक छुट्टी
  • 20 जून 2023 : शानिवार, रथ यात्रा की छुट्टी (इस दिन ओडिशा और मणिपुर में बैंक की छुट्टी)
  • 24 जून 2023 : बुधवार, महीने की चौथा शनिवार
  • 25 जून 2023 : रविवार की साप्ताहिक छुट्टी
  • 26 जून 2023 : सोमवार, खर्ची पूजा की छुट्टी (इस दिन त्रिपुरा में बैंक रहेंगे बंद)
  • 28 जून 2023 : बुधवार, ईद-उल-अजहा की छुट्टी (इस दिन जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र और केरल में बैंक रहेंगे बंद)
  • 29 जून 2023 : वीरवार, ईद-उल-अजहा की छुट्टी (इस दिन देशभर में बैंक में रहेंगे)
  • 30 जून 2023 : शुक्रवार, रीमा-ईद-उल-अजहा की छुट्टी (इस दिन मिजोरम औप ओडिशा में बैंक बंद रहेंगे

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *