Breaking
Sun. Jul 26th, 2026

डिजिटल पेमेंट में इंडियन सबसे आगे, चीन समेत इन बड़े देशों को भी छोड़ा पीछे

नई दिल्ली : अब डिजिटल इंडिया का जमाना है। बदलते दौर में डिजिटल पेमेंट का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है। छोटे से बड़े खर्च के लिए लोग ऑनलाइन पेमेंट एप्लीकेशन का इस्तेमाल करते हैं। यही वजह है कि डिजिटल पेमेंट ने भारत में नया कीर्तिमान कर दिया है। डिजिटल लेनदेन के मामले में देश अन्य पांच देशों की लिस्ट में टॉप पर आ गया है।

MyGovIndia के अनुसार, पिछले साल 2022 में 89.5 मिलियन डिजिटल लेनदेन के साथ भारत ने पांच देशों की लिस्ट में पहला स्थान बनाया है। 2022 में दुनिया में हुए कुल डिजिटल रियल टाइम पेमेंट्स में 46 प्रतिशत भारत में हुए हैं। हालांकि भारत के बाद लिस्ट में दूसरे नंबर पर ब्राजील 29.2 मिलियन, चीन 17.6 मिलियन, थाईलैंड 16.5 मिलियन और साउथ कोरिया 8 मिलियन के साथ पांचवें स्थान पर है।

डिजिटल लेनदेन में अगर इन चारों देशों के आंकड़े मिलाए जाते हैं तो भारत टॉप पर है। इस बात की जानकारी खुद MyGovIndia ने ट्वीट कर दी है। ट्वीट में बताया गया कि डिजिटल भुगतान परिदृश्य में भारत का दबदबा बरकरार है। हम कैशलेस अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर हैं। साल 2010 में चीन का ऑनलाइन भुगतान सभी देशों से ज्यादा था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *