Breaking
Tue. Jun 16th, 2026

बॉक्स ऑफिस पर फेल होने के बाद अब ओटीटी पर कमाल दिखाएगी ‘भोला’

नई दिल्ली : अजय देवगन की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘भोला’ ने रामनवमी के खास मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म को लेकर फैंस में पहले से ही क्रेज देखने को मिल रहा था। फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरी। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन स्टारर ‘भोला’ को खूब उतार-चढाव का सामना करना पड़ा, लेकिन फिर भी फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्ड वाइड 100 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद अब फिल्म ओटीटी पर प्लैटफॉर्म पर उतरने वाली है।

रिपोर्ट्स की मानें तो यह मई या जून के पहले सफ्ताह में ओटीटी पर स्ट्रीम होगी। ‘भोला’ ने फाइनली ग्लोबली बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। इस फिल्म को ये माइल स्टोन पार करने में फिल्म को 17 दिन लगे। अब तक इस फिल्म ने इंडियन मार्केट से 85 करोड़ से ज्यादा की ही कमाई की है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *