Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

केजरीवाल के CBI समन पर सिब्बल का BJP पर हमला, बताया लोकतंत्र की हत्या

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नई शराब नीति मामले में CBI ने पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है। केंद्रीय एजेंसी ने उन्हें रविवार को सुबह 11 बजे बुलाया है। केजरीवाल के सीबीआई समन को लेकर अब राजनीति शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी के बाद अब कांग्रेस के दिग्गज नेता कबिल सिब्बल ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है। कांग्रेस नेता सिब्बल ने केंद्र सरकार निशाना साधते हुए कहा कि वह केंद्रीय एजेंसियों को दुरुपयोग कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने सभी विपक्ष दलों को एकजुट होने के लिए भी कहा है। बता दें कि नई शराब नीति मामले में सीबीआई दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने आज शनिवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैंने लिखा था कि जैसे अरविंद केजरीवाल का राजनीतिक उदय होगा उन्हें सीबीआई बुलाएगी। पिछले एक साल में संस्था का किस तरह से दुरुपयोग हुआ है। इस अवसर पर सभी राजनीतिक दलों को अपना मतभेद भुलाकर एक स्वर में बोलना चाहिए। यह लोकतंत्र की हत्या है।

बीजेपी को पहले पता होता है कितनी सीटें मिलेंगी
कांग्रेस नेता ने कहा कि मैंने हमेशा कहा है कि वे (भाजपा) एक विपक्ष मुक्त भारत चाहते हैं, इसलिए गृह मंत्री अमित शाह कहते हैं कि 300 से अधिक सीटें आएंगी। उनके (भाजपा) एक मंत्री ने पहले ही बता दिया था कि उन्हें कितनी सीटें मिलेंगी। उन्हें पहले से पता होता है कि उन्हें कितनी सीटें मिलेंगी। इस बारे में चुनाव आयोग और कोर्ट को सोचना चाहिए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *