Breaking
Sun. Nov 29th, 2026

दिसंबर में 17 दिन बैंकों में काम नहीं होगा:4 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 11 दिन बैंक बंद रहेंगे

दैनिक उजाला, बिज़नेस डेस्क : अगले महीने यानी दिसंबर में अलग-अलग राज्यों व शहरों में कुल 17 दिन बैंक बंद रहेंगे। 4 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 11 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंकों में कामकाज नहीं होगा।

ऐसे में अगर आपको दिसंबर में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम हो तो इन छुट्टियों के दिनों को छोड़कर आप बैंक जा सकते हैं।

किस-किस शनिवार को बैंक बंद रहेंगे?

  • 12 दिसंबर को महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
  • 26 दिसंबर को महीने का चौथा शनिवार है, इस दिन भी देश के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।

रविवार की छुट्टी कब-कब रहेगी?

  • 6 दिसंबर
  • 13 दिसंबर
  • 20 और 27 दिसंबर

ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए निपटा सकेंगे काम

आप बैंकों की छुट्टी के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग और ATM के जरिए पैसे का लेनदेन या अन्य काम कर सकते हैं। इन सुविधाओं पर बैंकों की छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा।

दिसंबर में शेयर बाजार में 9 दिन कारोबार नहीं

दिसंबर 2026 में शेयर बाजार में 9 दिन कारोबार नहीं होगा। इसमें 8 दिन शनिवार और रविवार को कारोबार नहीं होगा। इसके अलावा शेयर बाजार 25 दिसंबर को क्रिसमस पर भी बंद रहेगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *