Breaking
Sun. Nov 29th, 2026

झारखंड: सड़क हादसे में 4 बच्चों समेत 13 की मौत:सभी मृतक बिहार के, नालंदा से रजरप्पा मंदिर जा रहे थे

नालंदा : बिहार के नालंदा के रहने वाले 13 लोगों की झारखंड में सड़क हादसे में मौत हो गई है। सभी स्कॉर्पियो से रजरप्पा मंदिर पूजा करने जा रहे थे।

हादसा शनिवार देर रात करीब 2 बजे रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रामगढ़ के पास हुआ। कार में कुल 14 लोग सवार थे। इनमें से एक को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों में पांच पुरुष, चार महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं। सभी मृतक नालंदा जिले के जंघारो गांव के रहने वाले थे।

मृतकों में मां सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के डायरेक्टर विवेकानंद, उनकी पत्नी, मां, 2 बेटे, 1 बेटी शामिल हैं।

बताया जाता है कि किसी बड़ी गाड़ी ने स्कॉर्पियो को पीछे से टक्कर मारी। उसके बाद स्कॉर्पियों अनियंत्रित हो गई।

बताया जाता है कि किसी बड़ी गाड़ी ने स्कॉर्पियो को पीछे से टक्कर मारी। उसके बाद स्कॉर्पियों अनियंत्रित हो गई।

रात दो बजे हुआ हादसा, क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे थे श्रद्धालु

जानकारी के अनुसार, रात 2 बजे स्कॉर्पियो एनएच-33 पर दुर्घटनाग्रस्त हुई। हादसे के बाद आसपास के लोग सबसे पहले मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए राहत और बचाव अभियान शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों और अन्य लोगों को वाहन से बाहर निकाला गया। कुछ ही देर में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक रामगढ़ के पैंकी गांव के पास स्कॉर्पियो की आगे चल रही एक गाड़ी से टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्पीड ज्यादा होने की वजह से गाड़ी खिसक कर सड़क के किनारे आ गई।

पत्नी की जॉब लगने के बाद पूजा करने गए थे

विवेकानंद की पत्नी अमृता की टीचर की जॉब लगी थी। इसी खुशी में पूरा परिवार पूजा करने रजरप्पा जा रहा था। हादसे में पूरी फैमिली खत्म हो गई। उनके गांव में मातम छाया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक विवेकानंद की मामी फूला देवी ने बताया, सभी पूजा करने गए थे। पूरा परिवार खत्म हो गया।

मृतक राजू की मां ने कहा, विवेकानंद के कहने पर मेरा बेटा उनके साथ गया था। मैंने मना भी किया था, लेकिन नहीं माना। सुबह 4 बजे मुझे हादसे की खबर मिली।

रामगढ़ सदर अस्पताल में घायल भर्ती

हादसे में घायल एक व्यक्ति को रामगढ़ सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

सदर अस्पताल पहुंचकर जानकारी लेती रामगढ़ पुलिस।

सदर अस्पताल पहुंचकर जानकारी लेती रामगढ़ पुलिस।

मृतकों में विवेकानंद की फैमिली के अलावा उनके 3 मौसेरे भाई, मौसेरी बहन और बहन की फैमिली शामिल है।

राष्ट्रपति ने जताया दुख

इस हादसे पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और सीएम हेमंत सोरेन और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुख जताया है।

26 नवंबर को भी हुई थी 2 लोगों की मौत

26 नवंबर को रामगढ़ जिले के चितरपुर में टाटा मैजिक और हाइवा की टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि चार लोग घायल हो गए थे। घटना चितरपुर काली चौक के समीप सुबह करीब 3 बजे हुई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *