Breaking
Sat. Jul 4th, 2026

EPFO ने वेबसाइट में किया बड़ा अपडेट, अब नहीं कर पाएंगे UAN से जुड़े 2 काम; UMANG देगा ये सुविधाएं

  • ईपीएफओ (EPFO) ने अपनी वेबसाइट को अपडेट करते हुए नया यूनिफाइड मेंबर पोर्टल लॉन्च किया है

EPFO News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने अपनी वेबसाइट को अपडेट कर दिया है। एम्प्लाइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) ने सिस्टम अपग्रेड के बाद एक नया और बेहतर ‘यूनिफाइड मेंबर पोर्टल’ लॉन्च किया है। इसमें करीब एक हफ्ते का समय लगा। अब एक बार फिर से EPFO का यूनिफाइड मेंबर पोर्टल नए इंटरफेस और कई बदलावों के साथ फिर से ऑनलाइन हो गया है।

ईपीएफओ ने वेबसाइट पर कई बड़े बदलाव भी किए गए हैं। अब UAN से जुड़े 2 जरूरी काम आप EPFO की वेबसाइट पर नहीं कर पाएंगे। आइए जानते हैं कि आखिर कौन से दो काम अब यूनिफाइड मेंबर पोर्टल पर नहीं किए जा सकते। और पोर्टल पर कौन से बड़े बदलाव हुए हैं।

अब EPF की वेबसाइट से नहीं होगा UAN से जुड़े ये काम

EPF यूनिफाइड मेंबर पोर्टल के जरिए सीधे UAN अलॉटमेंट का विकल्प अब बंद कर दिया गया है। EPFO ने अब इस सर्विस को UMANG ऐप पर शिफ्ट कर दिया है, जहां आप आधार-बेस्ड फेस ऑथेंटिकेशन (FAT) का इस्तेमाल करके अपना UAN जनरेट कर सकते हैं।

इसके साथ EPFO के यूनिफाइड मेंबर पोर्टल के जरिए यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) एक्टिवेट करने का विकल्प भी अब बंद कर दिया गया है। EPFO ने अब यह सर्विस UMANG ऐप पर शिफ्ट कर दी है, जहां आधार-बेस्ड फेस ऑथेंटिकेशन (FAT) का इस्तेमाल करके UAN एक्टिवेशन पूरा किया जा सकता है।

अपना UAN जनरेट करने के लिए, UMANG ऐप डाउनलोड करें, EPFO सर्विसेज चुनें और “UAN Services Through Face Auth” के तहत “UAN Allotment and Activation” चुनें।

EPFO पोर्टल पर हुए ये बड़े जरूरी बदलाव

  1. EPFO पोर्टल के जरिए UAN एक्टिवेशन की सुविधा बंद कर दी गई है।
  2. पोर्टल पर सीधे UAN अलॉटमेंट की सुविधा अब उपलब्ध नहीं है।
  3. ये दोनों सेवाएं अब UMANG ऐप पर उपलब्ध हैं।
  4. UAN एक्टिवेशन और अलॉटमेंट के लिए अब आधार-बेस्ड फेस ऑथेंटिकेशन जरूरी है।
  5. भूले हुए UAN को वापस पाने की प्रक्रिया को आसान बना दिया गया है।
EPFO portal UAN

UMANG App से कैसे नया UAN जनरेट और एक्टिवेट करें

UAN जनरेट करने का प्रोसेस

  • सबसे पहले UMANG App डाउनलोड करें।
  • UMANG ऐप खोलें।
  • EPFO सर्विसेज चुनें।
  • “UAN अलॉटमेंट और एक्टिवेशन” पर क्लिक करें।
  • आधार-बेस्ड फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करें।

UAN एक्टिवेट करने का प्रोसेस

  • सबसे पहले UMANG एप खोलें।
  • इसके बाद EPFO सर्विसेज खोलें।
  • इसके बाद “UAN Services Through Face Auth” के तहत “UAN Activation” चुनें।
  • अब आधार फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करें और स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।

डेथ क्लेम फाइल EPFO पोर्टल से कर सकते हैं

नॉमिनी EPF यूनिफाइड मेंबर पोर्टल के जरिए डेथ क्लेम (पेंशन से जुड़े क्लेम सहित) फाइल कर सकते हैं। प्रोसेस शुरू करने से पहले, पक्का कर लें कि बेनिफिशियरी का आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर चालू है और जरूरी बैंक अकाउंट की जानकारी आपके पास मौजूद है। बेनिफिशियरी के पास आधार नंबर से जुड़ा एक वैलिड मोबाइल नंबर होना चाहिए। इसके साथ सदस्य का मृत्यु प्रमाण पत्र, कैंसिल किया हुआ चेक या बैंक पासबुक होना जरूरी है।

EPFO ने स्पष्ट किया है कि दस्तावेज PDF फॉर्मेट में अपलोड किए जाने चाहिए, हर फाइल 2 MB से कम साइज की होनी चाहिए और फाइल के नाम में स्पेस नहीं होना चाहिए।

UAN पता करना भी हुआ आसान

अगर आप अपना UAN नंबर भूल गए हैं तो दो आसान स्टेप्स में अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) पता कर सकते हैं। अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें और जरूरी पहचान/पते का सबूत अपलोड करें। फिर अपनी जानकारी वेरिफाई करने और अपना UAN हासिल करने के लिए अपने मोबाइल फोन पर मिला OTP डालें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *