Breaking
Fri. Jul 17th, 2026

पीएम मोदी ने 75 अमृत भारत स्टेशनों का किया शुभारंभ, 2 नई एक्सप्रेस ट्रेनों को भी दिखाई हरी झंडी

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के जालंधर से देश के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों को राष्ट्र को समर्पित कर दिया है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन से देश को एक बड़ी सौगात दी है। पीएम मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों को राष्ट्र को समर्पित कर दिया है। इसके साथ ही बुनियादी ढांचे को रफ्तार देते हुए प्रधानमंत्री ने जालंधर में 5,470 करोड़ रुपये से अधिक की रेल और सड़क बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया है। इस भव्य कार्यक्रम में दो नई एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई गई, जिससे कई राज्यों के यात्रियों का सफर अब बेहद आसान हो जाएगा।

देशभर के 75 स्टेशनों का बदला कायाकल्प

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किए गए इन 75 रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को अब आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। पीएम मोदी ने जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन से वर्चुअली इन सभी स्टेशनों का शुभारंभ किया। इस दौरान पंजाब के विकास को रफ्तार देने के लिए ₹5,470 करोड़ से ज्यादा की लागत वाले रेल और सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की सौगात दी गई, जिससे क्षेत्र में व्यापार और परिवहन को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

स्टेशन का नामराज्य
नांदुरामहाराष्ट्र
बारामतीमहाराष्ट्र
जुन्नोर देवमध्य प्रदेश
हरपालपुरमध्य प्रदेश
छतरपुरमध्य प्रदेश
टीकमगढ़मध्य प्रदेश
अशोक नगरमध्य प्रदेश
सांचीमध्य प्रदेश
शिवपुरीमध्य प्रदेश
विदिशामध्य प्रदेश
ब्योहारीमध्य प्रदेश
बालाघाटमध्य प्रदेश
छिंदवाड़ामध्य प्रदेश
नैनपुर जंक्शनमध्य प्रदेश
भिंडमध्य प्रदेश
तालचेरओडिशा
बलांगीरओडिशा
बरपालीओडिशा
केसिंगाओडिशा
पारलाखेमुंडीओडिशा
बिमलगढ़ओडिशा
बारिपदाओडिशा
शिवनारायणपुरबिहार
डीगराजस्थान
सोमेसरराजस्थान
दौसाराजस्थान
खैरथलराजस्थान
बाड़मेरराजस्थान
गोटनराजस्थान
गंगापुर सिटीराजस्थान
जैसलमेरराजस्थान
फतेहपुरउत्तर प्रदेश
मोदीनगरउत्तर प्रदेश
शामलीउत्तर प्रदेश
पनकी धामउत्तर प्रदेश
धामपुरउत्तर प्रदेश
विंध्याचलउत्तर प्रदेश
ऐशबाग जंक्शनउत्तर प्रदेश
जलपाईगुड़ी रोडपश्चिम बंगाल
हल्दीबाड़ीपश्चिम बंगाल
मजबाटअसम
नरवानाहरियाणा
कालकाहरियाणा
जालंधर कैंटपंजाब
आनंदपुर साहिबपंजाब
मुक्तसरपंजाब
मोहालीपंजाब
हर्रावालाउत्तराखंड
अंब अंदौराहिमाचल प्रदेश
रायनपाडुआंध्र प्रदेश
कंबमआंध्र प्रदेश
मंगलागिरिआंध्र प्रदेश
हाई-टेक सिटीतेलंगाना
चांपाछत्तीसगढ़
बालोदछत्तीसगढ़
सरोनाछत्तीसगढ़
मुरीझारखंड
पिस्काझारखंड
निलंबूर रोडकेरल
परप्पनंगडीकेरल
थालास्सेरीकेरल
तिरुरकेरल
अंगमाली फॉर कालडीकेरल
चालाकुडीकेरल
चिन्ना सलेमतमिलनाडु
चेन्नई पार्कतमिलनाडु
कुन्नूरतमिलनाडु
बंटवालाकर्नाटक
अलनावरकर्नाटक
बादामीकर्नाटक
कोप्पलकर्नाटक
गोधरागुजरात
प्रतापनगरगुजरात
पोरबंदरगुजरात
भक्तिनगरगुजरात

अमृतसर-वाराणसी नई ट्रेन

धार्मिक पर्यटन और अंतरराज्यीय कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए एक नई ट्रेन सेवा की शुरुआत की गई है। अमृतसर (छहर्टा) से वाराणसी के बीच शुरू की गई यह नई एक्सप्रेस ट्रेन सीधे तौर पर पंजाब और उत्तर प्रदेश को जोड़ेगी। इस सेवा के शुरू होने से न केवल आम यात्रियों को सहूलियत होगी, बल्कि तीर्थयात्रा, पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को भी एक नया बूस्ट मिलेगा।

करतोली पंजाब-अंबाला एक्सप्रेस

कनेक्टिविटी के मोर्चे पर दूसरी बड़ी सौगात करतोली पंजाब-अंबाला एक्सप्रेस के रूप में मिली है। यह नई ट्रेन सेवा पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के बीच के सफर को पहले से ज्यादा तेज और सुगम बनाएगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *