Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

CBI-ED पर केजरीवाल बोले- मैं बेईमान तो दुनिया में कोई ईमानदार नहीं

नई दिल्ली : दिल्ली आबकारी नीति घोटाले मामले में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की रविवार 16 अप्रैल को सीबीआई आफिस में पेशी है। सीबीआई की इस नोटिस के बाद राजनीतिक गलियारों में हवाएं गर्म हो गईं हैं। भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच नोकझोंक शुरू हो गई है। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा की मोदी सरकार पर तीखी प्रतिक्रिया की। और ऐलानिया तौर पर सीएम केजरीवाल ने कहाकि, कल, उन्होंने (सीबीआई) मुझे बुलाया है और मैं निश्चित रूप से जाऊंगा। अगर अरविंद केजरीवाल भ्रष्ट हैं तो इस दुनिया में कोई भी ईमानदार नहीं है… अगर भाजपा ने सीबीआई को मुझे गिरफ्तार करने का आदेश दिया है, तो जाहिरतौर पर सीबीआई उनके निर्देशों का पालन करेगी। आज दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस वार्ता कर एक दूसरे पर आरोपों की बौछार की।

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस में CBI-ED को आइना दिखाते हुए कहाकि, मनीष सिसोदिया पर आरोप है कि उन्होंने अपने 14 फोन तोड़ दिए। फिर ईडी कह रही है कि उसमें से 4 फोन उनके पास हैं और CBI कह रही है कि 1 फोन उनके पास है, अगर उन्होंने फोन तोड़े हैं तो उनके पास फोन कैसे आए। इन लोगों ने झूठ बोलकर केस बनाए और बोला कि शराब घोटाला हुआ है।

CBI 16 अप्रैल को CBI से पूछताछ करेगी
दिल्ली शराब नीति केस में पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया जेल में हैं। अब इसी मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को CBI ने 16 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया है। जांच एजेंसी ने 14 अप्रैल यानी शुक्रवार को नोटिस जारी किया था।

दुनिया में कोई भी ईमानदार नहीं

सीएम केजरीवाल ने कहाकि, प्रधानमंत्री जी अगर अरविंद केजरीवाल भ्रष्ट हैं, चोर है तो इस दुनिया में कोई भी ईमानदार नहीं है। उन्होंने आगे कहाकि, कल से देख रहा हूं कि, भाजपा के लोग प्रेस कांफ्रेंस कर कह रहे हैं कि, केजरीवाल को गिरफ्तार करेंगे। तो अगर सरकार ने आर्डर दे दिया है तो सीबीआई नकार कैसे सकती है। सीबीआई आर्डर का पालन करेगी। और गिरफ्तार करेगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *