Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

श्रीकृष्ण जन्मस्थान-शाही ईदगाह मामले में सुनवाई 20 मार्च को, रिवीजन वाद पर आ सकता है फैसला

मथुरा : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह की रिवीजन याचिका पर सुनवाई के बाद न्यायालय ने 20 मार्च की तारीख दे दी है।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने शाही ईदगाह का सर्वे कराए जाने को लेकर सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में वाद दाखिल किया था। निचली अदालत द्वारा यह वाद खारिज कर दिया गया। इसके बाद वादी ने जिला जज की कोर्ट में रिवीजन वाद दाखिल किया। जिला जज की अदालत ने इस केस को सुनने के लिए एडीजे 6th की कोर्ट में भेज दिया था। एडीजे 6th की कोर्ट में सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट अब इस मामले में फैसला सुना सकती है।

महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रिवीजन के मामले में ऑर्डर रिजर्व था। पिछली 8 फरवरी को दोनों तरफ से बहस हो चुकी थी। कोर्ट कमीशन का ऑर्डर न्यायालय निचली कोर्ट को करे यह मांग की गई थी। क्योंकि शाही ईदगाह का कोर्ट कमीशन द्वारा सर्वे करना नितांत आवश्यक है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *