Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

राहुल गांधी ने नहीं दिया नोटिस का जवाब: घर पहुंची दिल्ली पुलिस

नई दिल्ली : भारत जोड़ो यात्रा के दौरान श्रीनगर में यौन पीड़िताओं के बयान को लेकर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस मामले में जारी किए गए नोटिस का जवाब नहीं देने पर रविवार को राहुल गांधी के दिल्ली पुलिस की टीम पहुंची है।

बताया जा रहा है कि इस दौरान दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा भी उनके घर नोटिस के मामले में पहुंचे है। पुलिस ने राहुल गांधी के आवास के बाहर बैरिकेड्स लगा दिए है।

आपको बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान श्रीनगर में आखिरी दिन कहा था कि आज भी महिलाओं के साथ यौन शोषण हो रहा है। इस मामले में 16 मार्च को दिल्ली पुलिस ने नोटिस जारी किया था। इसमें पूछा गया गया कि वो कौन सी महिलाएं है, जिनकी जानकारी मांगी थी। लेकिन अभी तक राहुल गांधी ने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया है। अब दिल्ली पुलिस उनके घर पहुंच गई है।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को पुलिस की सूचना मिली तो वे राहुल गांधी से मुलाकात करने के लिए उनके आवास पर पहुंच गए हैं। लेकिन पुलिस ने पहले उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। हालांकि बाद में परमिशन दे दी गई। पवन खेड़ा ने कहा कि राहुल गांधी को डराने की कोशिश की जा रही है। सरकार को क्या लगता है वह डर जाएंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *