Breaking
Thu. Jun 11th, 2026

PM मोदी ने किया ग्लोबल मिलेट्स (श्री अन्न) सम्मेलन का उद्घाटन

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में ग्लोबल मिलेट्स (श्री अन्न) सम्मेलन का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पीएम मोदी पूसा पहुंचे, जहां IARI कैंपस में विभिन्न स्टॉल को देखा। इसके बाद पीएम मोदी ने डाक टिकट और इंटरनेशनल मिलेट्स ईयर 2023 के आधिकारिक सिक्के का अनावरण किया। प्रधानमंत्री के साथ इस सम्मेलन में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया भी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर कहा कि, भारत के प्रस्ताव और प्रयासों के बाद ही संयुक्त राष्ट्र ने 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष घोषित किया। जब विश्व अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष मना रहा है तब भारत इस अभियान की अगुवाई कर रहा है। ग्लोबल मिलेट्स कॉन्फ्रेंस इसी दिशा का एक महत्वपूर्ण कदम है। भारत के 75 लाख से ज्यादा किसान आज वर्चुअली इस कार्यक्रम से जुड़े हैं। ये इसके महात्मय को दर्शाता है।
जहां ‘श्री’ होती हैं वहां समृद्धि भी होती है

पीएम मोदी ने कहाकि, हमारे युवा साथी किस प्रकार के नए-नए स्टार्टअप लेकर इस क्षेत्र में आए हैं, ये भी अपने आप में प्रभावित करने वाला है। ये सभी भारत की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। ‘श्री अन्न’ केवल खेती या खाने तक सीमित नहीं हैं, जो लोग भारत की परंपराओं से परिचित हैं, वह ये भी जानते हैं कि हमारे यहां किसी के आगे ‘श्री’ ऐसे ही नहीं जुड़ता है। जहां ‘श्री’ होती हैं वहां समृद्धि भी होती है और समग्रता भी होती है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *