Breaking
Thu. Feb 19th, 2026

भीषण बारिश के चलते भाकियू अराजनैतिक ने किसानों को राहत के लिए लिखा आयुक्त को पत्र

  • भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने प्रदेश के राहत आयुक्त को किसानों की फसल का सर्वे कराने के लिए लिखा पत्र

दैनिक उजाला, संवाद बलदेव/मथुरा : पिछले 36 घंटे से पूरे आगरा मंडल में लगातार भीशण बारिश हो रही है। तेज हवा का भी प्रकोप है। जिस कारण किसानों की विभिन्न किस्मों की फसल में भारी नुकसान हुआ है।

किसानों की फसल के भारी नुकसान को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन के आगरा के मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर ने राहत आयुक्त, लखनऊ को एक पत्र लिखकर किसानों की फसल के सर्वे कराने के लिए जिलाधिकारियों को निर्देशित करने को कहा है। जिससे किसानों उचित मुआवजा मिल सके।

राजकुमार तोमर ने लिखा है कि पिछले 36 घंटे से अधिक समय से आगरा मंडल में बारिश एवं तेज हवाओं के कारण किसानों की मक्का, धान, बाजरा, कपास, ज्वार, हरी सब्जियों के साथ विभिन्न किस्म फसलें बिल्कुल चौपट हो चुकी हैं। यही नहीं ज्यादातर गांव में मकान गिरने एवं भारी जलभराव देखने को मिल रहा है। इसलिए तहसील स्तर से टीम लगाकर गांव देहात में सहायता पहुंचाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जाये।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *