Breaking
Sat. Jul 18th, 2026

‘मैं जिंदा हूं’, आ गया ‘बटवारा 1947’ का दूसरा टीजर, फिर एक्शन अवतार में दिखे सनी देओल, करण की एक झलक ने लूटी लाइमलाइट

  • आमिर खान के बैनर तले बनी फिल्म ‘बटवारा 1947’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस बीच मेकर्स ने बटवारा 1947 का का दूसरा टीजर जारी कर दिया है

दैनिक उजाला, मनोरंजन डेस्क : सनी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बटवारा 1947’ को लेकर चर्चा में हैं। आमिर खान के प्रोडक्शन तले बनी इस हिस्टोरिकल ड्रामा को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। यूं तो ये फिल्म अगस्त 2026 को रिलीज होनी है, लेकिन मेकर्स दर्शकों को इससे बांधे रखने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। पिछले दिनों बटवारा 1947 का पहला टीजर जारी किया गया था और आज, यानी 18 जुलाई को आमिर खान प्रोडक्शंस ने ‘बटवारा 1947’ का दूसरा टीजर जारी कर दिया है, जिसमें सनी देओल, प्रीति ज़िंटा और शबाना आज़मी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

बटवारा 1947 का दूसरा टीजर रिलीज

‘बॉर्डर 2’ की सफलता के बाद, सनी देओल फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में नजर आएंगे, जिसमें पार्टिशन के जख्मों को दिखाया गया है। बटवारा 1947 के दूसरे टीजर की बात करें तो इसकी शुरुआत कुछ इमोशनल सीन्स से होती है, जिसमें बटवारे के दौरान आम लोगों पर हुई हिंसा, आगजनी और अपनों से दूर होने का दर्द देखने को मिलता है। शुरुआती पलों में प्रीति जिंटा, अली फजल और शबाना आजमी नजर आते हैं, जो इस त्रासदी से टूटे हुए हैं।

सनी देओल का जबरदस्त डायलॉग और करण देओल की झलक

इसके बाद के सीन में, सनी देओल एक जबरदस्त डायलॉग बोलते हैं। वे कहते हैं, ‘लोग डर के साये में जी रहे हैं, लोग मर रहे हैं, और मैं… मैं जीते-जी मरना नहीं चाहता। मैं जिंदा हूं, और मैं साबित करूंगा कि मैं जिंदा हूं।’ ये डायलॉग पूरे सीन को भावुक पल में बदल देता है। इस डायलॉग के साथ-साथ, सनी कई जबरदस्त एक्शन सीन करते भी नजर आते हैं। वहीं टीजर में करण देओल की झलक भी देखने को मिलती है, जिनकी एक ही झलक ने सारी लाइमलाइट लूट ली है। दर्शक, फिल्म में करण देओल को देखने को लेकर काफी उत्साहित हैं।

‘बटवारा 1947’ किस पर आधारित है?

यह फिल्म असगर वजाहत के मशहूर नाटक ‘जिस लाहौर नई देख्या ओ जम्याई नई’ पर आधारित है, जो 1947 में भारत और पाकिस्तान के बटवारे की मार्मिक कहानी बताती है। इसका संगीत ए.आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि गाने के बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म में सनी देओल सिकंदर मिर्जा का किरदार निभा रहे हैं। सनी के अलावा, फिल्म में प्रीति ज़िंटा, शबाना आजमी, अली फजल, अभिमन्यु सिंह और करण देओल भी मुख्य भूमिका में हैं और ये 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

सनी देओल के काम के बारे में

सनी देओल इन दिनों अपनी हालिया कोर्टरूम ड्रामा ‘इक्का’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं। वहीं अब सनी देओल ‘बटवारा 1947’ में नजर आने वाले हैं और इसके बाद रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण’ में दिखाई देंगे। हाल ही में सनी देओल का क्लीन शेव लुक चर्चा में रहा, जिसे देखने के बाद फैंस ने अंदाजा लगाने लगे कि ‘रामायण’ में अपने किरदार के चलते उन्होंने क्लीन शेव लुक रखा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *