Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

नहीं रहे ‘महाभारत’ के ‘शकुनि मामा’ गुफी पेंटल, 78 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

नई दिल्ली : बी.आर. चोपड़ा के टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में शकुनि मामा का रोल निभाने वाले एक्टर गुफी पेंटल का निधन हो गया है। गुफी पेंटल ने 78 साल की उम्र में 5 जून की सुबह 9 बजे आखिरी सांस ली। गुफी पेंटल पिछले काफी दिनों से बीमार थे और मुंबई अंधेरी स्थित एक अस्पताल में भर्ती थे। गुफी पेंटल के निधन की पुष्टि उनके भतीजे हितेन पेंटल ने की।

गूफी के करियर की बात करें तो एक्टर 1980 के दशक में हिंदी फिल्मों के अलावा कुछ टीवी धारावाहिकों में नजर आए थे। बता दें कि एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले वो इंजीनियर थे। गूफी को पहचान बीआर चोपड़ा के सीरियल महाभारत से मिली। इस शो में उन्होंने शकुनि मामा का किरदार निभाया था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *