Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

लड़की से ज्यादा बुजुर्ग अंकल का रिएक्शन चर्चा में, दिल्ली मेट्रो का नया वीडियो वायरल

नई दिल्ली : दिल्ली की लाइफ लाइन कही जाने वाली मेट्रो पिछले कुछ दिनों से यात्रियों की अजीबोगरीब हरकत की वजह से चर्चा में है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) की चेतावनी के बाद भी लोग सुधर नहीं रहे हैं और ट्रेन के अंदर उल्टी-सीधी हरकतें फिलहाल जारी हैं। दिल्ली मेट्रो का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक लड़की अस्सलाम-ए-इश्कुं यारा…गाने पर जालीदार काले रंग के टॉप में डांस करती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो में लड़की से ज्यादा उसे पीछे खड़े एक बुजुर्ग की चर्चा ज्यादा हो रही है।

दरअसल लड़की अचानक डांस करना शुरू कर देती है, ठीक उसके पीछे खड़े एक बुजुर्ग अंकल को समझ ही नहीं आया कि आखिर यह हो क्या रहा है और वो नाच क्यों रही है। 24 सेकेंड के इस वीडियो में बुजुर्ग अंकल के रिएक्शन पर लोग ज्यादा प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि अंकल के तो AC में भी पसीने छूट गए। दूसरे यूजर ने लिखा कि चाचा सोच रहे होंगे कि मैं तो मेट्रो में सफर कर रहा था…ये डांस बार में कहां से आ गया।

https://twitter.com/HasnaZarooriHai/status/1667106919616770049?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1667167784764145679%7Ctwgr%5E2e3b0aad799ae8ea1b6f7cf4c79e59ffed63fb0c%7Ctwcon%5Es2_&ref_url=https%3A%2F%2F

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *