Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

सौतेली मां ने बेटे को दी बदतर मौत, पड़ोसन की मदद से पैर में पत्थर बांध सीवर में फेंकी लाश

गाज़ियाबाद : गाजियाबाद में सौतेली मां ने बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। फिर शरीर पर दो मोटे पत्थर बांधकर उसको सेप्टिक टैंक में डुबो दिया। घर में लगे CCTV से बच्चे की लोकेशन घर के अंदर ही मिली। फिर क्या था, पुलिस ने शक के आधार पर सौतेली मां और उसकी पड़ोसन को गिरफ्तार किया है। इसके बाद मर्डर केस खुलता चला गया।

वारदात जिले के मोदीनगर थाना इलाके के गोविन्दपुरी की है। यहां के निवासी राहुल सेन का 11 वर्षीय पुत्र रविवार से लापता था। ऐसे में पिता राहुल ने पुलिस को अपने बेटे की गुमशुदगी की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जांच के दौरान पुलिस का शक बच्चे की सौतेली मां रेखा पर शक हुआ, क्योंकि किसी भी फुटेज में बच्चा घर से बाहर आता नहीं दिखाई दिया।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बच्चे को घर में ही तलाशा। पुलिस ने रेखा से सख्ती से पूछताछ की उसने वारदात के बारे में उगल दिया। सौतेली मां रेखा ने बताया कि उसने बच्चे को पड़ोसी पूनम के साथ मिलकर घर के पीछे सीवर टैंक में डुबो दिया था। बच्चे का शव ऊपर न आए इसके लिए उसने उसके पैरों में पत्थर बांध दिए थे। मोदीनगर पुलिस ने 11वर्षीय बच्चे की हत्या के मामले में आरोपी सौतेली मां रेखा और उसकी पड़ोसन पूनम को गिरफ्तार किया है। बच्चे का शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं महिलाओं से बच्चे की हत्या किए जाने से इलाके में दहशत का माहौल है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *