Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

ब्रज लिटरेचर फेस्टिवल में बिखरे कला और संस्कृति के रंग

  • जीएलए के बीएलएफ कार्यक्रम में आयोजित हुईं प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर किया प्रतिभाग

मथुरा : एक बार फिर जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा लिटरेरियो क्लब ने ब्रज साहित्य की महान साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत की अपार गहराई का जश्न मनाने के लिए बृज साहित्य का दो दिवसीय मेगा-उत्सव (ब्रज लिटरेचर फेस्टिवल) आयोजित किया। इस मेगा उत्सव में विद्यार्थियों के माध्यम से साहित्य कला और ब्रज संस्कृति का संगम देखने को मिला।

टाॅक शो के अतिथि वृंदावन शोध संस्थान से डाॅ. ब्रजमोहन चतुर्वेदी, मोटीवेशनल स्पीकर सागर मकवाना, कटेंट राइटर गुंजन तनेजा, अंग्रेजी विभाग के प्रो. नितिन भटनागर, डा. ममता भटनागर व टॉक शो के विशिष्ट अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर मेगा उत्सव की शुरुआत की। कंटेंट राइटिंग कार्यशाला में प्रो. नितिन भटनागर ने छात्रों को कंटेंट राइटिंग का मार्गदर्शन कराया। एक शास्त्र-आधारित प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी कविता, श्लोक, गजल आदि प्रस्तुत कर अपने शास्त्र के प्रति प्रेम को प्रदर्शित किया। प्रसिद्ध कवि एवं लेखक देवीप्रसाद गौर ने छात्रों का मार्गदर्शन किया और उन्होंने एवं डॉ ममता भटनागर ने निर्णायक की भूमिका निभायी। इस मुकाबले में प्रियांशी और शशांक ने बाजी मारी।

छात्रों ने अपने ग्रुप डिस्कशन कौशल को प्रस्तुत करने, सीखने और परीक्षण करने के लिए ग्रुप डिस्कशन प्रतियोगिता में भाग लिया और अपने कठिन परिश्रम से ऋतिक मदान, अक्षिता और शशांक शेखर पांडे ने जीत हांसिल की। लोकनृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभागियों द्वारा लोकनृत्य के माध्यम से भारतीय संस्कृति के सौन्दर्य को प्रस्तुत किया गया, जिसमें विजेताओं का चयन करना कठिन रहा। इस प्रतियोगिता में अमित, सूरज, अंजलि अग्रवाल और अनुष्का चैधरी ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया।

अगले ही दिन जीएलए गॉट टैलेंट (जीजीटी) का आयोजन कई प्रतिभाओं का पता लगाने और उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में अपने असाधारण कौशल को दिखाने और बढ़ाने के लिए एक मंच देने के लिए किया गया। इस जीजीटी में सिद्धिश, अमित, अनुभव, मोहित शर्मा, मुस्कान शर्मा और सचिन कुमार ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त प्रतिभागियों की शब्दावली कौशल की जांच तथा शब्दावली में वृद्धि के लिए एक प्रतियोगिता वाॅट्स अ गुड वर्ड आयोजित की गई, जिसमें गरिमा, अरण्य अग्रवाल और प्रांजुल पाल ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। छात्रों के कम्युनिकेशन स्किल को बढ़ाने के लिए कम्युनिकेशन स्किल वर्कशाप आयोजित हुई, जिसमें छात्रों को अच्छे संचार कौशल के बारे में बहुत सी बातें सिखाईं।

बृज साहित्य महोत्सव के अंत में बहुप्रतीक्षित सांस्कृतिक रात्रि का आयोजन आयोजक प्रियांशु राय द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। पवन सिंह (कॉमेडियन), अपूर्वा चतुर्वेदी (कवयित्री), सूरजमणि (कवि), अजय बृजवासी (गायक) और चरकुला डांसर्स ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी दर्शकों का मन मोह लिया।

छात्र-छात्रा प्रियांशु राय, ऐशवंत सैनी, यश पाठक, कुनाल, राघव मित्तल, अनुप्रिया, आकर्ष, तनुशी, ईशा, यशस्वी, अनन्य, प्रणव, संजना, प्रथम, अंकित, किसलय, सोम्या, तृषिका, संचित, पीयूष, लावण्या, आदर्श, प्रियांशु गेरा, श्रद्धा, एवं अन्य परिषद के सदस्यों ने सफलतापूर्वक कार्यक्रम का आयोजन किया।
विभागध्यक्ष प्रो. पंचानन मोहंती ने आयोजकों को बधाई दी। डाॅ. ममता भटनागर ने अतिथियों का आभार जताया। इस अवसर पर प्रतिकुलपति प्रो. अनूप कुमार गुप्ता, विभाग के अन्य अनुभवी शिक्षक डॉ. विवेक मेहरोत्रा, डॉ. मुकुंद मिश्रा, डॉ. कस्तूरी सिन्हा रे आदि उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *