Breaking
Thu. Jun 11th, 2026

गुजरात में बीजेपी प्रचंड जीत की ओर, हिमाचल में अब भी संशय की स्थति में कॉग्रेस

नई दिल्ली, डेस्क : जरात विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। राज्य की 182 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती 38 काउंटिंग सेंटरों पर हो रही है। शुरुआती दो घंटे की वोटिंग में गुजरात भाजपा काफी आगे निकलती नजर आ रही है। 27 साल से गुजरात में बीजेपी की सरकार है। एक बार फिर गुजरात के लोगों ने बीजेपी पर भरोसा जताया है। दो घंटे की काउंटिंग के बाद बीजेपी 155 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस अभी 18 सीटों पर बढ़त के साथ दूसरे तो आप 6 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। गुजरात में विधानसभा की कुल 182 सीटें है, यहां बहुमत के लिए 92 सीटों पर जीत हासिल करनी जरूरी है। अभी तक के रुझान के अनुसार गुजरात में बीजेपी 2017 से भी बड़ी जीत हासिल करती नजर आ रही है।

हिमाचल में कांटे की भिड़ंत
हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर काउंटिंग जारी है। रुझानों में कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर है। भाजपा 31 सीटों पर आगे चल रही है तो कांग्रेस को 34 सीटों पर बढ़त मिली है। वहीं, निर्दलीय और अन्य उम्मीदवार 4 सीटों पर आगे चल रहे हैं। AAP अभी खाता नहीं खोल पाई है। प्रदेश में 37 साल पुरानी परंपरा कायम रहेगी या नया इतिहास बनेगा, ये आज दोपहर तक साफ हो जाएगा। हिमाचल में 12 नवंबर को वोटिंग हुई थी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *