Breaking
Sun. Sep 27th, 2026

भारी बारिश से सात की मौत, 700 सड़कें बंद, छह जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया

नई दिल्ली : देश में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मॉनसून का रौद्र रूप देखने को मिला है। मंगलवार रात से शुरू हुई भारी बारिश आज बुधवार शाम को भी जारी है । बिलासपुर, शिमला, कांगड़ा और मंडी जिलों में जबरदस्त बरसात हुई है।

राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बीते 24 घण्टों के दौरान वर्षा जनित हादसों में 7 लोग मारे गए और छह लापता हैं और 700 सड़कों पर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। इस दौरान राज्य के 24 स्थानों पर भूस्खलन और तीन स्थानों पर बाढ़ की घटनाएं हुईं। आईएमडी ने श‍िमला, सोलन,सिरमौर, मंडी, चंबा, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर में भारी बार‍िश का रेड अलर्ट जारी क‍िया है।

लगातार बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान हिमाचल प्रदेश में देखने को मिल रहा है। अब तक यहां बाढ़ के कारण 10 हजार की संपत्ति का नुकसान हो चुका है। जबकि बारिश के कारण पिछले एक सप्ताह में कम से कम 90 लोगों की जान जा चुकी है और कई लोगों की कोई खोजखबर नहीं है, उन्हें ढूंढा जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण के काम को बड़ी चुनौती करार दिया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *