Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

पत्नी के मायके से नहीं लौटने पर पति ने दी जान, मौत की सूचना पर रोते हुए लौटी

बरेली : दाम्पत्ति जीवन में पति-पत्नी के बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद हो जाता है। कई बार ये विवाद इतना बढ़ जाता है कि पूरी जिंदगी पछताना पड़ता है। एसा ही एक मामला जिले से सामने आया है। जहां दंपत्ति में हुए विवाद की वजह से नाराज होकर पत्नी के मायके जाने से अवसाद में पति ने पंखे से लटककर जान दे दी। क्षेत्र के गांव झील गौटिया निवासी विष्णु (26) सेटेलाइट के पास हलवाई की एक दुकान पर काम करता था। उसकी शादी करीब 5 साल पहले गांव चनेहटा निवासी मेघा से हुई थी। शादी के बाद से ही मेघा और विष्णु में अनबन होती रहती थी।

विष्णु के पिता रामनाथ ने बताया कि मेघा आए दिन किसी न किसी बात पर विवाद करती थी । परेशान होकर विष्ण उसे लेकर बारादरी के मोहल्ला नवादा शेखान में किराए के कमरे में हने लगा। लेकिन मेघा वहां भी विष्णु से झगड़ती रहती थी। 15 दिन पहले विष्णु से झगड़ा करके मायके चली गई। विष्णु कई बार उसे बुलाने गया, लेकिन वह नहीं आई।

विष्णु के पिता ने बताया कि वह सोमवार रात 11 बजे घर आया था, पूछने पर बताया कि मेघा बेटियों को लेकर मायके चली गई है। कल बुलाकर लाऊंगा। मंगलवार को करीब 1 बजे विष्णु मेघा को बुलाने उसके मायके चनहेटा गया, लेकिन वह नहीं आई। इसके बाद वह घर से बच्चों के गर्म कपड़े लेकर दोबारा मेघा के मायके गया और कपड़े पहुंचाकर 1 घंटे के बाद वापस आ गया। घर पर कोई नहीं था। विष्णु के पिता बाहर बैठे थे। मौका पाकर उसने दुपट्टे का फंदा लगाकर पंखे के सहारे लटक कर आत्महत्या कर ली। शाम को करीब 5:30 बजे विष्णु के पिता रामनाथ घर के अंदर गए, तो बेटे को फंदे पर लटका देख उनके होश उड़ गए। मौत की सूचना पर मेघा रोते हुए पहुंची।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *