Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

IND vs BAN IInd DAY TEST : पुजारा के बाद अय्यर भी शतक चूके, टीम इंडिया ने 7वां विकेट गंवाया

स्पोर्ट्स डेस्क : इस समय दूसरे दिन के पहले सेशन का खेल जारी है और भारत ने 7 विकेट पर 294 रन बना लिए हैं। अश्विन नाबाद हैं। कुलदीप यादव उनका साथ दे रहे हैं।

श्रेयस अय्यर 86 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें इबादत हुसैन ने बोल्ड कर दिया। बांग्लादेश की ओर से तैजुल इस्लाम ने 3 विकेट लिए। मेहदी हसन मिराज ने 2 विकेट लिए। इबादत हुसैन और खालिद अहमद को एक-एक विकेट मिले।

पहले दिन का खेल…स्टंप्स पर भारत का स्कोर 278/6 पहले दिन स्टंप्स तक भारत ने 6 विकेट खोकर 278 रन बनाए थे। उसकी ओर से श्रेयस अय्यर 82 रन के निजी स्कोर पर नाबाद लौटे थे। बुधवार को अक्षर पटेल (14 रन), चेतेश्वर पुजारा (90), ऋषभ पंत (46 रन), शुभमन गिल (20 रन), कप्तान केएल राहुल (22 रन) और विराट कोहली (1 रन) ने अपने विकेट गंवाए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *