Breaking
Sat. Apr 11th, 2026

FIFA : दूसरी बार फाइनल में पंहुचा फ्रांस, सेमीफाइनल में मोरक्को को 2-0 से हराया

स्पोर्ट्स डेस्क : कतर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 में वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेल रही फ्रांस ने पहले हाफ में एक के बाद एक कई अटैक किए। किलियन एम्बाप्पे, ओलिवर जिरूड, एंटोनी ग्रीजमैन और ओस्मान डेम्बेले जैसे स्टार खिलाड़ियों से लैस फ्रांस ने पांचवें मिनट में ही पहला गोल दाग दिया। थियो हर्नांडेज ने मोरक्को के गोलकीपर बुनौ को नजदीक से छकाते हुए गोल दागा। यह पहली बार था जब इस वर्ल्ड कप में मोरक्को की टीम 0-1 से पीछे हुई।

इसके बाद मोरक्को ने बॉल का पाजेशन अपने पास रखते हुए एक के बाद एक कई हमले किए। लेकिन एक भी सही निशाने पर नहीं लगा। फ्रांस ने पहले हाफ का खेल समाप्त होने तक 1-0 से बढ़त बनाए रखी। पहले हाफ में मोरक्को ने पांच शॉट लगाए। जिनमें दो टारगेट पर रहे। वहीं फ्रांस ने नौ में दो शॉट टारगेट पर लगाए। बॉल पजेशन में मोरक्को की टीम आगे है। उसके बाद 56 फीसदी पजेशन रहा है। वहीं, मोरक्को ने 261 और फ्रांस ने 204 पास किए हैं।

मोरक्को की टीम ने दूसरे हाफ के बाद आक्रामक अंदाज में मैच खेलना शुरू किया। 53वें मिनट में फ्रांस के गोलपोस्ट पर लगातार दो हमले किए, लेकिन उसे गोल नहीं मिला। तभी फ्रांस ने 79वें मिनट में अपनी बढ़त को दोगुनी कर लिया। रैंडल कोलो मुआनी ने सब्सीट्यूट के तौर पर मैदान में आते ही गोल दाग दिया। उन्होंने उतरने के 44 सेकंड बाद ही गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया। इस गोल के बाद फ्रांस की जीत लगभग पक्की हो गई। लेकिन मोरक्को ने हार नहीं मानी। 51% बॉल पजेशन होल्ड करते हुए उन्होंने अटैक जारी रखे।

फ्रांस ने इस मैच में टोटल 15 अटैम्प करे। जिसमें से 2 टार्गेट पर लगे और 8 ऑफ टार्गेट थे। पेनल्टी के अंदर से फ्रांस ने 13 शॉट लगाए। वहीं मोरक्को ने 13 अटैम्प करे। उनके भी 2 टार्गेट पर लगे और 5 ऑफ टार्गेट थे। पेनल्टी के अंदर से मोरक्को ने 8 शॉट लगाए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *